,

मुंबई में अंतिम विदाई की तैयारी, दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उमड़े सेलेब्स

मुंबई भारतीय संगीत की सबसे मशहूर और हर तरह के गाने गाने वाली गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार (12 अप्रैल) के दिन उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं आज (13 अप्रैल) उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स दिवंगत आशा भोसले के परिवार ने…

Varad Avatar

by

1 minute

Read Time

मुंबई
भारतीय संगीत की सबसे मशहूर और हर तरह के गाने गाने वाली गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार (12 अप्रैल) के दिन उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं आज (13 अप्रैल) उनका अंतिम संस्कार होगा।
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स
दिवंगत आशा भोसले के परिवार ने रविवार के दिन एक बयान जारी किया था। उन्होंने उस बयान में कहा था, ‘ओम शांति। आप हमेशा अमर रहेंगी, आशा भोसले जी। आशा भोसले के अंतिम दर्शन सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांडे टावर A, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।’ ऐसे में सेलेब्स अब आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।
12000 से ज्यादा गाने किए रिकॉर्ड
भारत की सबसे मशहूर पार्श्व गायिकाओं में से एक मानी जाने वाली आशा ने अपने सात दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

About the Author

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports