ओडेसा पोर्ट हमले में भारतीय क्रू संकट, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

नई दिल्ली रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर (Black Sea) के समुद्री क्षेत्र में कमर्शिलय जहाजों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह शहर ओडेसा में शनिवार (25 जुलाई) को एक और मर्चेंट वेसल 'MV AGN Ragnar' हमले का शिकार हो गया। इस जहाज पर चार भारतीय नागरिक (नाविक)…

ओडेसा पोर्ट हमले में भारतीय क्रू संकट, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

नई दिल्ली
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर (Black Sea) के समुद्री क्षेत्र में कमर्शिलय जहाजों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह शहर ओडेसा में शनिवार (25 जुलाई) को एक और मर्चेंट वेसल 'MV AGN Ragnar' हमले का शिकार हो गया।

इस जहाज पर चार भारतीय नागरिक (नाविक) सवार थे। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को बयान जारी कर पुष्टि की है कि चार में से दो भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि बाकी दो लापता भारतीय क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हमला, दूतावास रख रहा नजर
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, "25 जुलाई को ओडेसा पोर्ट पर मर्चेंट वेसल MV AGN रागनर पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जहाज पर 4 भारतीय नागरिक सवार थे। ताजा जानकारी के मुताबिक, 2 भारतीय सुरक्षित हैं और अन्य 2 के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।"

दूतावास ने आपातकालीन स्थिति के लिए फोन नंबर (+38 0933559958) भी जारी किया है।
यह घटना इसलिए भी बेहद चिंताजनक है क्योंकि महज कुछ ही दिन पहले, 19 जुलाई को ओडेसा पोर्ट से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज 'MV Golden Leo' पर हुए हमले में 4 भारतीय नाविकों की जान चली गई थी। उस घटना के बाद भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ रूसी राजनयिक को तलब किया था।

विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त ट्रैवल एडवाइजरी
काला सागर में जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों में अब तक कम से कम 5 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी भारतीय नाविकों और मर्चेंट नेवी कर्मियों के लिए एक विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अप्रैल महीने से काला सागर में कमर्शियल जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारी इजाफा हुआ है। ऐसे जोखिम भरे समुद्री रास्तों से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विदेश मंत्रालय ने नाविकों को सलाह दी है कि किसी भी शिपिंग कंपनी या रिक्रूटमेंट एजेंसी के साथ काम शुरू करने से पहले जहाज का रूट, रुकने वाले पोर्ट, बीमा कवर, सुरक्षा इंतजाम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की पूरी जानकारी हासिल कर लें।

इमरजेंसी नंबर
काला सागर क्षेत्र में फंसे या किसी भी तरह की सहायता चाहने वाले भारतीय नाविक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
    भारतीय दूतावास, मॉस्को (रूस): +7 9652773414
    भारतीय दूतावास, कीव (यूक्रेन): +38 0933559958

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports