,

भोपाल में “Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” मैराथन में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज रविवार को "Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ…

भोपाल में “Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” मैराथन में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज रविवार को "Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ हुई इस जनजागरूकता मैराथन में विभिन्न वर्गों से लगभग 6 हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।मैराथन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

आयोजन में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशामुक्त समाज का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स)  डी. निवास वर्मा, पुलिस आयुक्त भोपाल  संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मती मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त  अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मती नीतू ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मती रश्मि अग्रवाल दुबे सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मैराथन का आयोजन 2 किलोमीटर वॉकथॉन, 5 किलोमीटर रन एवं 10 किलोमीटर मैराथन श्रेणियों में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त  संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजन में सहभागी सभी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, नागरिकों एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।

मैराथन के प्रमुख विजेता

  • 10 किलोमीटर दौड़
  • 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग – प्रथम पुलिस आयुक्त भोपाल  संजय कुमार, द्वितीय  भगवान सिंह।
  • 45 वर्ष से कम महिला वर्ग – प्रथम रमा यादव, द्वितीय शीतल रजत।
  • 45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग – प्रथम  मंगल बघेल, द्वितीय  उदय प्रताप तोमर।
  • 5 किलोमीटर दौड़
  • 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग – प्रथम मती मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल।
  • 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग – प्रथम  राजेन्द्र सिंह।
  • 45 वर्ष से कम महिला वर्ग – प्रथम निकिता मिश्रा, द्वितीय शकुंतला केवट।
  • 45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग – प्रथम  सूरज लोधी, द्वितीय  मोहित यादव।

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मैराथन जनसहभागिता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी उदाहरण बनी तथा नशामुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports