27 जुलाई का मौसम अलर्ट, कई राज्यों में तेज बारिश और 80 किमी प्रति घंटे की हवाओं का खतरा

नई दिल्ली देशभर में मानसून का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 27 जुलाई को उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं। कई इलाकों…

27 जुलाई का मौसम अलर्ट, कई राज्यों में तेज बारिश और 80 किमी प्रति घंटे की हवाओं का खतरा

नई दिल्ली
देशभर में मानसून का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 27 जुलाई को उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं। कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी स्थिति बन सकती है। किसानों, यात्रियों और नदी-समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने पर्यटकों से यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट देखने की अपील की है। पूर्वी भारत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

देश के 10 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (27 जुलाई- भारी बारिश की चेतावनी): दिल्ली में कल यानी 27 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (27 जुलाई- बारिश और आंधी की चेतावनी): मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (27 जुलाई- बारिश और वज्रपात का अलर्ट): पटना, गया, सारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (27 जुलाई- भारी बारिश की चेतावनी): रांची, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और सरायकेला में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (27 जुलाई- बारिश की चेतावनी): चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार और ऋषिकेश में कल यानी 27 जुलाई को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा
हरियाणा (27 जुलाई- बारिश और आंधी की चेतावनी): पानीपत, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी में कल यानी 27 जुलाई को बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (27 जुलाई- बारिश और आंधी का अलर्ट): बिलासपुर, चंबा, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, मंडी और सोलन में कल यानी 27 जुलाई को बारिश और तेज हवा की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। मनाली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
गुजरात में कल मौसम कैसा रहेगा
गुजरात (27 जुलाई- भारी बारिश की चेतावनी): नवसारी, सूरत, तापी, वलसाड, डांग, जूनागढ़, अमरेली, अहमदाबाद, बावला और भावनगर में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

महाराष्ट्र में कल मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र (27 जुलाई- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, रत्नागिरी, बुलढाणा, अमरावती, गढ़चिरौली और गोंदिया में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (27 जुलाई- भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): बारां, कोटा, बूंदी, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, राजसमंद और टोंक में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (27 जुलाई- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, बेतूल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), विदिशा, बालाघाट, रीवा, सिंगरौली और उज्जैन में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (27 जुलाई- भारी बारिश की चेतावनी): कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला और पुलवामा में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल में कल मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल (27 जुलाई- भारी बारिश का अलर्ट): कोलकाता, कालिम्पोंग, कूचबिहार, बीरभूम, हुगली, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, नादिया और दक्षिण 24 परगना में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (27 जुलाई- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, एसएएस नगर (मोहाली) और रूपनगर में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports