गुरु-चंद्र राशि परिवर्तन योग से चार राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है. जब भी दो प्रमुख ग्रह एक-दूसरे की राशि में प्रवेश करते हैं, तो इससे एक बेहद शुभ और शक्तिशाली राशि परिवर्तन योग का निर्माण होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई यानी कल सुबह देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा मिलकर…

गुरु-चंद्र राशि परिवर्तन योग से चार राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है. जब भी दो प्रमुख ग्रह एक-दूसरे की राशि में प्रवेश करते हैं, तो इससे एक बेहद शुभ और शक्तिशाली राशि परिवर्तन योग का निर्माण होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई यानी कल सुबह देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा मिलकर एक अत्यंत फलदायी राशि परिवर्तन योग बना चुके हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह चंद्रदेव की स्वामित्व वाली कर्क राशि में विराजमान हैं, वहीं चंद्रमा देवगुरु बृहस्पति की स्वामी राशि धनु में गोचर कर चुके हैं. यह योग  एक-दूसरे की राशियों में इस परस्पर स्थिति के कारण यह दुर्लभ योग निर्मित हो रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह स्थिति दोनों ग्रहों की ऊर्जा और शुभ प्रभाव को कई गुना बढ़ा देती है.

क्या होता है राशि परिवर्तन योग?
ज्योतिष में राशि परिवर्तन योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे की राशियों में आ जाते हैं. इस स्थिति में दोनों ग्रह एक-दूसरे के प्रभाव को मजबूत करते हैं. चूंकि गुरु ज्ञान, समृद्धि और भाग्य के कारक हैं और चंद्रमा मन तथा मानसिक शांति के स्वामी हैं, इसलिए इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, धन-धान्य और मान-सम्मान की वृद्धि होती है.

इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है. गुरु का कर्क राशि में होना आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि करेगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु ग्रह हैं. चंद्रमा का धनु राशि में होना आपके मानसिक तनाव को दूर करेगा. इस दौरान व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

मेष और सिंह राशि (Aries & Leo)
मेष और सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह योग भाग्योदय लेकर आ सकता है. धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

जीवन पर पड़ेगा यह मुख्य प्रभाव
आर्थिक मजबूती: इस दौरान निवेश या पुराने लेन-देन से अचानक धन लाभ हो सकता है.

मानसिक शांति और विवेक: मन एकाग्र रहेगा और सही समय पर लिए गए सही फैसले आपको सफलता दिलाएंगे.

पारिवारिक सुख: परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे और रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports