वास्तु के अनुसार खिलाड़ियों की सफलता में दिशाओं की अहम भूमिका

खेल जगत में नाम कमाने और मजबूत करियर बनाने के लिए जहां मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी है. वहीं वास्तु शास्त्र को भी इसका एक अहम सहायक कारक माना गया है. घर या प्रशिक्षण स्थल की ऊर्जा व्यक्ति के प्रदर्शन, आत्मविश्वास और सफलता पर गहरा प्रभाव डालती है. विशेष रूप से अग्नि तत्व से…

वास्तु के अनुसार खिलाड़ियों की सफलता में दिशाओं की अहम भूमिका

खेल जगत में नाम कमाने और मजबूत करियर बनाने के लिए जहां मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी है. वहीं वास्तु शास्त्र को भी इसका एक अहम सहायक कारक माना गया है. घर या प्रशिक्षण स्थल की ऊर्जा व्यक्ति के प्रदर्शन, आत्मविश्वास और सफलता पर गहरा प्रभाव डालती है. विशेष रूप से अग्नि तत्व से जुड़ी दिशाएं (दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और दक्षिण दिशा) खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

वास्तु के अनुसार, ये तीनों दिशाएं मिलकर अग्नि कोण का निर्माण करती हैं जो ऊर्जा, जोश और क्रियाशीलता का प्रतीक है. यदि इन दिशाओं में सही संतुलन रखा जाए तो खिलाड़ी के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना, साहस और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है.

दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा को विशेष रूप से प्रतिस्पर्धा और हिम्मत की दिशा माना जाता है. इस दिशा का संतुलित और दोषरहित होना खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती प्रदान करता है. इस दिशा में रखा भोजन शरीर की ऊर्जा और ताकत को बढ़ाता है. यही कारण है कि इस दिशा में बैठकर भोजन करना भी अच्छा है, जिससे व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वह अपने लक्ष्य के प्रति अधिक केंद्रित रह पाता है.

कब खेल के क्षेत्र में नहीं मिलता कामयाबी?
वहीं दक्षिण दिशा को नाम, यश और प्रसिद्धि की दिशा कहा गया है. खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए इस दिशा का संतुलित होना बेहद जरूरी माना जाता है. यदि दक्षिण दिशा में वास्तुदोष होता है तो व्यक्ति को मेहनत के बावजूद अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाती. इसके विपरीत, जब यह दिशा संतुलित और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती है, तो खिलाड़ी को समाज में सम्मान और पहचान मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं.

अग्नि कोण में रसोई का होना शुभ
दक्षिण-पूर्व दिशा को धन और संसाधनों का स्थान माना जाता है. यह दिशा आर्थिक स्थिरता और अवसरों से जुड़ी होती है. खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए न केवल प्रतिभा बल्कि संसाधनों और आर्थिक सहयोग की भी आवश्यकता होती है. ऐसे में इस दिशा का सही होना खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने में सहायक हो सकता है, जिससे वे बिना बाधा अपने प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें. अग्नि कोण में रसोई का होना शुभ है, क्योंकि यह अग्नि तत्व को संतुलित करता है.

वहीं इस क्षेत्र में जल और आकाश तत्व से जुड़ी चीजों या रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे ऊर्जा का असंतुलन हो सकता है. जैसे नीले या काले रंग का अधिक प्रयोग या पानी से संबंधित वस्तुएं इस दिशा में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं.
जो लोग किसी भी प्रकार के खेल से जुड़े हैं. चाहे वह पेशेवर खिलाड़ी हों या उभरते युवा. उन्हें इन दिशाओं को वास्तुदोष से मुक्त रखना चाहिए.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports