Delhi Laxmi Yojana: कैबिनेट ने दी मंजूरी, रक्षाबंधन से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500 हर माह

नई दिल्ली रक्षाबंधन के त्योहार से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से लंबित 'लक्ष्मी योजना' को आखिरकार मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत अब दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 2500 रुपए…

Delhi Laxmi Yojana: कैबिनेट ने दी मंजूरी, रक्षाबंधन से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500 हर माह

नई दिल्ली
रक्षाबंधन के त्योहार से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से लंबित 'लक्ष्मी योजना' को आखिरकार मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत अब दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में हर महीने 2500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, इस 'लक्ष्मी' योजना की पहली किश्त रक्षाबंधन के मौके पर पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की जाएगी. रेखा गुप्ता ने बताया कि योजना को पारदर्शी और सही तरीके से लागू करने के लिए एक खास डिजिटल पोर्टल तैयार किया गया है, जो 1 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब योजना को ग्राउंड पर उतारने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. 1 अगस्त से पोर्टल चालू होते ही दिल्ली की महिलाएं इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। 

महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद देने वाली 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी प्रदान की गई। योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

कब से रजिस्ट्रेशन?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 अगस्त को शुरू हो जाएगा। इसके बाद पात्र महिलाएं योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। इसके बाद आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। आवेदनों की जांच के बाद पात्र महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक मदद पाने को मंजूरी प्रदान कर दी जाएगी।

रक्षा बंधन गिफ्ट, कब पहली किश्त?
दिल्ली सरकार ने यह घोषणा ठीक रक्षा बंधन से पहले की है। ऐसे में इसे दिल्ली की माहिलाओं के लिए रक्षा बंधन गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि रक्षाबंधन के आसपास लाभार्थियों के पहले बैच को पहली किश्त जारी भी कर दी जाएगी।

सरकार बनने के सवा साल के भीतर पूरा किया वादा
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार बनने के सवा साल के भीतर ही हमने यह वादा पूरा किया है। मैं दिल्ली की महिलाओं को बधाई देती हूं और उन्हें भरोसा दिलाती हूं कि सरकार उनके आशीर्वाद से उनके कल्याण के लिए काम करती रहेगी।

'लक्ष्मी योजना' के लिए पात्रता की शर्तें

  •     आवेदक महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
  •     महिला या उसका परिवार कम से कम 10 सालों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  •     परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए.
  •     अगर किसी परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं पात्र हैं, तो परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को ही इसका लाभ मिलेगा

जरूरी दस्तावेज
    आधार कार्ड और दिल्ली का वोटर आईडी
    आय प्रमाण पत्र (2.5 लाख रुपए से कम आय का)  
    निवास प्रमाण पत्र (10 साल से दिल्ली में रहने का सबूत)  
    महिला के नाम से सक्रिय बैंक खाता (DBT लिंक्ड)  
    पासपोर्ट साइज फोटो
    मोबाइल नंबर

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports