,

CM नायब सैनी ने 3,056 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पंचकूला. हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवचयनित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन…

CM नायब सैनी ने 3,056 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पंचकूला.

हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवचयनित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त युवाओं के बीच आकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के हजारों परिवारों की आंखों में खुशी और उम्मीद की नई रोशनी है। युवाओं के हाथ में पहुंचा नियुक्ति पत्र उनकी मेहनत, प्रतिभा और माता-पिता की तपस्या का परिणाम है। यह ईमानदार व्यवस्था पर लोगों के विश्वास की जीत भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारों में आज उत्सव का माहौल है, लेकिन यह उत्सव केवल नौकरी मिलने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने नवचयनित कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे जनसेवा का संकल्प लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रुप-डी के 3,056 युवाओं का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ है।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, "हर ख्वाब को हकीकत मिली है, हर आंख में उजाला है। मेहनत करने वाले हर युवा का अब अपना बुलंद सितारा है। यहां खर्ची नहीं चली, पर्ची नहीं चली, ईमानदारी से नौकरी मिली है।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया है, जिससे योग्य युवाओं को बिना किसी सिफारिश या भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी नवचयनित कर्मचारी जनसेवा की भावना के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports