विदेश घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लेकर आया Thailand-Malaysia-Singapore टूर पैकेज, जानें खर्च

नई दिल्ली IRCTC हर बार नए टूर पैकेज लेकर आता है और इस बार आपको विदेश यात्रा करने का सुनहरा अवसर दे रहा है। जी हां, अगर आप विदेश यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का ये पैकेज आपको जरूर पसंद आएगा। बेस्ट ऑफ एशिया – थ्री इन वन पैकेज में IRCTC…

विदेश घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लेकर आया Thailand-Malaysia-Singapore टूर पैकेज, जानें खर्च

नई दिल्ली

IRCTC हर बार नए टूर पैकेज लेकर आता है और इस बार आपको विदेश यात्रा करने का सुनहरा अवसर दे रहा है। जी हां, अगर आप विदेश यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का ये पैकेज आपको जरूर पसंद आएगा। बेस्ट ऑफ एशिया – थ्री इन वन पैकेज में IRCTC आपको एशिया के तीन सुंदर देश मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड घुमाया जाएगा। विदेश टूर का ये सफर करीब 12 दिनों का होगा, जिसमें आपको रहने-खाने की व्यवस्था भी मिलेगी। तो चलिए आपको इस टूर पैकेज की पूरी जानकारी डिटेल में देते हैं।

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?
मलेशिया- मलेशिया अपनी आधुनिक इमारतों, खूबसूरत द्वीपों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए कुआलालंपुर, लंकावी और पेनांग प्रमुख आकर्षण हैं।

थाईलैंड– थाईलैंड अपने सुंदर समुद्र तटों, बौद्ध मंदिरों और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। बैंकॉक, फुकेत और पटाया यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

सिंगापुर- सिंगापुर अपनी खूबसूरती, सफाई और मॉडर्न तकनीकों के लिए जाना जाता है। यह मरीना बे सैंड्स और गार्डन्स बाय द बे के लिए प्रसिद्ध है।

कब और कैसे शुरू होगा सफर?
    एशिया के 3 खूबसूरत देश घूमने का सफर मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू होगा।
    10 अगस्त को इंदौर से फ्लाइट मुंबई और फिर बैंकाक जाएगी।
    15 अगस्त को बैंकाक से मलेशिया के लिए फ्लाइट मिलेगी।
    18 अगस्त को मलेशिया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरेंगे।
    21 अगस्त को सिंगापुर से फ्लाइट लेकर चेन्नई होते हुए वापस इंदौर लौटेंगे।

IRCTC टूर पैकेज का कुल खर्चा कितना होगा?
विदेश यात्रा करने में 2-3 लाख रुपये का खर्चा होना आम बात है लेकिन इस टूर पैकेज में IRCTC ने कई अच्छी चीजें दी हुई हैं। चलिए आपको बजट डिटेल में बताते हैं।

    सिंगल शेयरिंग (अकेले रुकने पर): ₹ 2,17,100
    डबल या ट्रिपल शेयरिंग (दो या तीन लोगों के साथ): ₹ 1,79,900 प्रति व्यक्ति
    बच्चों के लिए (2 से 11 साल, एक्स्ट्रा बेड के साथ): ₹ 1,64,000
    बच्चों के लिए (2 से 11 साल, बिना बेड के): ₹ 1,37,300
    बच्चा 2 साल से कम उम्र का है, तो उसका किराया आप अलग से पता करें।

इन नियमों को करना होगा फॉलो-
पासपोर्ट होना चाहिए वैलिड- आपके पास पासपोर्ट वैलिड होना चाहिए और उसकी वैलिडिटी ट्रिप से लौटने के बाद करीब 6 महीने तक और होनी चाहिए।

किश्तों में दे सकते हैं पैसे- ट्रिप की बुकिंग करते समय आपको करीब 30% रकम देनी होगी और बाकि 70% रकम आप किश्तों में दे सकते हैं।

TCS भरना है जरूरी- भारत सरकार के नियमों के मुताबिक, पैकेज की फीस के अलावा आपको TCS भी चुकाना होगा। अगर आप सही डिक्लेरेशन जमा करते हैं, तो यह 2% होगा, और ऐसा न करने पर 20% तक कट सकता है। इस रकम को आप बाद में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय क्लेम कर सकते हैं।

30 सीटों की ही है जगह- अगर आप इस ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो बुकिंग अभी करनी होगी। इसमें सिर्फ 30 सीटें हैं, जिसमें सभी लोगों को आराम से लेकर जाया जाएगा और सभी सुविधाओं का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports