सावन में शिव कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। मान्यता है कि सावन में भगवान शंकर पृथ्वी लोक में विचरण करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन भर भगवान शिव की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। शिव कृपा पाने के लिए शिव…

सावन में शिव कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। मान्यता है कि सावन में भगवान शंकर पृथ्वी लोक में विचरण करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन भर भगवान शिव की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। शिव कृपा पाने के लिए शिव भक्त सावन में कई तरह के उपाय भी करते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन में किए गए उपाय और पूजा-अर्चना से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इन उपायों को करने से भोलेनाथ के आशीर्वाद से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। जानें सावन में शिव कृपा पाने के लिए हर दिन कौन-से उपाय करने चाहिए।

सावन विशेष उपाय:
घर में नकारात्मक ऊर्जा वास्तु दोष का कारण बनती है। जिसके कारण घर में तनाव, कलह और आर्थिक परेशानियां भी रहती हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन में प्रतिदिन बेलपत्र के ऊपर चंदन से 'ऊं नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति और समृद्धि आती है।

मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए सावन में शिव जी को क्या चढ़ाना चाहिए:
भगवान शिव को 'भोलेनाथ' भी कहा जाता है। कहते हैं कि भगवान शिव भक्ति भाव से एक लोटा जल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। सावन माह भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इस माह में उनकी पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन में प्रतिदिन शिवलिंग पर जल में काला तिल मिलाकर अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

धन लाभ की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए:
सावन महीने में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि सावन भर शिवलिंग का दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

करियर में तरक्की पाने के लिए सावन में क्या उपाय करें:
भगवान शिव को चंदन प्रिय है। मान्यता है कि प्रतिदिन पूजा के समय शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाने के बाद उसी चंदन का तिलक माथे पर लगाएं। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।

मानसिक शांति के लिए:
भगवान शिव की पूजा में पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' के जाप का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस मंत्र का नियमित जाप करने से मन शांत होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यह आने वाले संकटों पर विजय दिलाता है और तरक्की प्राप्त होती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports