शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

1. कर्क राशि- पंडित उपाध्याय के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का हस्त नक्षत्र गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।…

शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

1. कर्क राशि-
पंडित उपाध्याय के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का हस्त नक्षत्र गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापारिक विस्तार के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर मनचाही तरक्की प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। शत्रु परास्त होंगे।

2. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। इस समय आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल या क्रिएटिविटी की तारीफ हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। यह गोचर आपके करियर में नई उड़ान या पहचान दिलवा सकता है।

3. मीन राशि-
मीन राशि के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ और उन्नति दायक रहेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की तारीफ हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और तारीफ मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश आमदनी के नए साधन बन सकते हैं।

 

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports