,

पंजाब में रिहाई प्रदर्शन पर बड़ी कार्रवाई, MLA सहित 15 नेताओं के खिलाफ केस, पुलिस पर हमला करने का आरोप

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर निकले मार्च के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े विधायक मनप्रीत सिंह आयली समेत 15 नेताओं…

पंजाब में रिहाई प्रदर्शन पर बड़ी कार्रवाई, MLA सहित 15 नेताओं के खिलाफ केस, पुलिस पर हमला करने का आरोप

चंडीगढ़.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर निकले मार्च के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े विधायक मनप्रीत सिंह आयली समेत 15 नेताओं को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि नेताओं के नेतृत्व में पहुंचे हजारों प्रदर्शनकारियों ने गौशाला चौक पर बैरिकेड तोड़ दिए, पुलिस बल पर हमला किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2500 से 3000 प्रदर्शनकारी सेक्टर-50/51/44/45 स्थित गौशाला चौक पहुंचे। प्रदर्शनकारी अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिंहों की रिहाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि कई प्रदर्शनकारी तलवार, फरसे, कुल्हाड़ी, नेजे और डंडे लेकर पहुंचे थे तथा सड़क जाम कर नारेबाजी कर रहे थे।

एफआईआर के मुताबिक, मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाया कि शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस ) की धारा 163 लागू है और बिना अनुमति मार्च की इजाजत नहीं है। उन्हें सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में प्रदर्शन करने की सलाह भी दी गई, लेकिन पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारी नहीं माने और बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अनुमति से पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिस पर हमला कर दिया। झड़प में 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सबसे गंभीर घटना सेक्टर-45/46 चौक पर हुई, जहां पुलिस के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारी वाटर कैनन वाहन पर चढ़ गए, उसकी नोजल क्षतिग्रस्त कर दी और चालक एएसआई गुरजीत सिंह पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में गंभीर चोट आई। उन्हें जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में विधायक मनप्रीत सिंह आयली, सतिंदरजीत सिंह गिल, काबल सिंह भुल्लर, जगदीप सिंह कंसाला, इकबाल सिंह संधू, परमजीत सिंह जोहल, पूर्व विधायक अजीब सिंह मखमेलपुर, चमकौर सिंह धुन, एडवोकेट ईमान सिंह खरा, जसविंदर सिंह ड्रॉली, इकबाल सिंह चुंडा, करनैल सिंह पंजोली, लाख सिधाना, भाना सिद्धू और लखवीर सिंह लाख को नामजद किया है। अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर की जा रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस ) की धारा 121(1), 132 और 223 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports