बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलने को तैयार

नई दिल्ली तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने की अनुमति दे दी है। बुमराह को उनकी फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में…

बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलने को तैयार

नई दिल्ली
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने की अनुमति दे दी है। बुमराह को उनकी फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से बाहर बैठना पड़ा था।

बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस से जुड़े सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। उम्मीद है कि वह श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम रणनीति का अभिन्न अंग हैं।''

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए वर्तमान चक्र के शेष नौ टेस्ट मैचों में से सात मैच में जीत दर्ज करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला से पहले भारत के लिए श्रीलंका में श्रृंखला को 2-0 के अंतर से जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है।

भारत के ये खिलाड़ी हैं चोटिल
तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं जबकि तेज गेंदबाज आकाशदीप अभी तक पीठ की दर्द से नहीं उबर पाए हैं।

सारांश जैन को पहली बार मिला मौका
ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए मौका दिया गया है। साथ ही रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भारतीय टेस्ट टीम में वापस लौटे हैं

श्रीलंका दौरा दक्षिण अफ्रीका से नवंबर में घरेलू मैदान पर 2-0 से मिली हार के बाद मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ होगी। उससे पहले भारत ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज़ को 2-0 से हराया था। फ़िलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारत पांचवें, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल (उप कप्तान), साई सुदर्शन*, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports