,

मंदिर से लौट रहे कपल पर हमला, युवती से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; 6 आरोपियों की तलाश

गुना  गुना जिले में नेशनल हाईवे पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती की बहादुरी, उसके लगातार विरोध और राहगीरों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया है और आरोपियों की…

मंदिर से लौट रहे कपल पर हमला, युवती से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; 6 आरोपियों की तलाश

गुना
 गुना जिले में नेशनल हाईवे पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती की बहादुरी, उसके लगातार विरोध और राहगीरों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 

गुना में दूसरे राज्य से अपने मंगेतर से मिलने आई युवती उसके साथ बाइक से टेकरी सरकार मंदिर दर्शन कर लौट रही थी. गुरुवार रात 8 बजे नेशनल हाईवे पर तीन बदमाशों ने बाइक का टायर पंचर होने का बहाना बनाकर उन्हे रोक लिया. जैसे ही दोनों रुके, बदमाशों ने उन्हें जबरन जंगल की ओर ले जाकर अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। 

हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रही थी युवती
मूल रूप से कोलकाता निवासी 26 वर्षीय युवती बीती शाम करीब 6.40 बजे अपने मित्र के साथ एनएफएल कैंपस से गुना हनुमान टेकरी दर्शन करने बाइक से आई थी। युवती का झारखंड निवासी साथी युवक एनएफएल विजयपुर में इंजीनियर है, युवती भी झारखंड में रहती है, जो इन दिनों अपने साथी युवक के पास एनएफएल आई है।

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राइवेट पार्ट पर वार
इसके बाद युवक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की. दोनों को बेरहमी से पीटा. उनके मोबाइल और बाइक सब कुछ छीन लिया. इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो फिर बदमाश मंगेतर को युवती से अलग ले गए. फिर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जब वे सफल नहीं हुए तो, गुस्से में आकर सभी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर वार करना शुरू कर दिया और लकड़ी डाल दी. महिला की चीख पुकार सुनकर रास्ते से जा रहे किसी राहगीर ने तुरंत 112 डायल को मामले की सूचना दी.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस को आता देख आरोपी जंगल से भाग गए. पुलिस ने तुरंत पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) 70 (1) 127 (1) 310 (2) जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है.

मामले में SIT गठित
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि " पीड़िता के मुताबिक बाइक रोककर उनके साथ लूट की गई और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. मामले में पुलिस की टीम मॉनिटरिंग कर रही है. आरोपियों की तलाश लगातार जारी है. इसके साथ ही इस मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और इस घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जाएगा." 

बाल खींचकर जंगल में ले गए
पीड़िता ने बताया कि टेकरी दर्शन कर वह अपने साथी युवक के साथ बाइक से घर एनएफएल विजयपुर आ रही थी। इसी बीच रिलायंस पेट्रोल पंप ग्रीन माउंटेन के पहले एक बाइक पर तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए और हमसे बोले कि तुम्हारी बाइक का पहिया पंचर हो गया है।

जैसे ही मैं और मेरा साथी युवक बाइक रोककर पंचर देखने के लिए रुके, वैसे ही बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली और बलपूर्वक मेरे बाल खींचकर एबी रोड के दूसरी तरफ मुझे और मेरे साथी को जबरदस्ती घने अंधेरे जंगल में ले गए।

जंगल में ही फोन करके उन लोगों ने अपने अन्य तीन साथियों को भी बुला लिया। फिर सभी ने मुझे और मेरे साथी युवक को डंडों और थप्पड़ों से पीटा, फिर जान से मारने की धमकी देकर मेरा और मेरे साथी युवक का फोन तथा हमारी बाइक छीन ली। इसके बाद मेरे साथी युवक को जंगल में दूसरी तरफ ले गए।

बारी-बारी से दुष्कर्म करने की कोशिश
फिर तीन बदमाशों ने जबरदस्ती मेरे सारे कपड़े फाड़ दिए और मेरे साथ बारी-बारी से अपने कपड़े उतारकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे तथा तीनों अपने प्राइवेट पार्ट को मेरे प्राइवेट पार्ट में जबरदस्ती डालने लगे, मेरे विरोध करने पर उन लोगों ने मुझे थप्पड़ों से पीटा मेरे ही कपड़ों से मेरे हाथ बांध दिए।

जब मैं चिल्लाई तो एक व्यक्ति ने मेरे प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसाने की कोशिश की, जिससे मेरे गुप्तांग से खून निकलने लगा।

मैंने संघर्ष करके खुद को बचाया तथा इस दौरान जो लोग मुझसे जबरदस्ती कर रहे थे मैंने अपने बचाव में उन्हे नोंचा, काटा फिर भी वह नहीं माने। जंगल में कुछ ही दूरी पर मेरे साथी युवक के चिल्लाने की भी अवाज आ रही थी, फिर कुछ देर बाद पुलिस वहां आ गई, जिन्हें देखकर वह सभी लोग मुझे पूर्ण नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से भाग गए।

आरोपितों की तलाश जारी
गुना एसपी हितिका वासल ने बताया कि बीती रात हाईवे पर एक युवक-युवती से बाइक रोककर लूट और युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटनास्थल पर पुलिस की डायल 100 टीम खड़ी थी, ऐसे में पुलिस को देखकर आरोपित भाग गए। एफआइआर दर्ज कर ली है, एसआईटी के साथ पुलिस की छह टीम आरोपितों की धरपकड़ में लगी हैं।

 

घायल होने के बाद भी लड़ती रही लड़की
आरोप है कि छह बदमाशों ने पहले युवती के मंगेतर के साथ मारपीट की और उसके पास रखी नकदी व सामान लूट लिया. इसके बाद उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और उसके हाथ उसी के कपड़ों से बांध दिए. विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके निजी अंग में लकड़ी डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इसके बावजूद युवती ने हिम्मत नहीं हारी. उसने लगातार शोर मचाया, आरोपियों से संघर्ष किया, उन्हें नाखूनों से खरोंचा और दांतों से काटकर खुद को बचाने की कोशिश करती रही. युवती के साहस और लगातार विरोध के चलते आरोपी अपने इरादों में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। 

जांट में जुटी पुलिस
पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मंगेतर के बयान भी दर्ज किए हैं. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed