,

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 16 अगस्त आखिरी तारीख तय हुई

रांची घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अब अनिवार्य हो गया है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इसी को लेकर शनिवार को शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों के परिसरों में विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर…

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 16 अगस्त आखिरी तारीख तय हुई

रांची
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अब अनिवार्य हो गया है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इसी को लेकर शनिवार को शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों के परिसरों में विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में उपभोक्ता आधार कार्ड, गैस उपभोक्ता संख्या और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे। गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड में अब तक करीब 70 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि शेष 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं को 16 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं होने पर उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

गैस एजेंसियों का कहना है कि ई-केवाईसी का उद्देश्य वास्तविक लाभुकों का सत्यापन करना और सब्सिडी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है। इससे फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगेगी और पात्र उपभोक्ताओं तक सरकारी लाभ सीधे पहुंचेगा।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए शनिवार को आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी अवश्य करा लें। इससे भविष्य में गैस रिफिल, सब्सिडी और अन्य सेवाओं के लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports