,

कॉलेज की कॉपी में संदिग्ध सामग्री मिलने से हड़कंप, अयोध्या में जांच एजेंसियां अलर्ट

अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है.दरअसल, शनिवार सुबह कॉलेज के एक्स-रे विभाग की एक दराज से बम बनाने की कथित विधि से जुड़ा एक संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुआ. मामला सामने आते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को…

कॉलेज की कॉपी में संदिग्ध सामग्री मिलने से हड़कंप, अयोध्या में जांच एजेंसियां अलर्ट

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है.दरअसल, शनिवार सुबह कॉलेज के एक्स-रे विभाग की एक दराज से बम बनाने की कथित विधि से जुड़ा एक संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुआ. मामला सामने आते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस तुरंत जांच में जुट गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे सामने आई. दरअसल, एक्स-रे विभाग के इंचार्ज सुबह अपनी रूटीन ड्यूटी संभालने के लिए पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद एक दराज को खोला, तो उनके होश उड़ गए. दराज के अंदर एक पेपर रखा था. इस पर कथित तौर पर बम बनाने का पूरा तरीका और उसका लेआउट बना हुआ था. इंचार्ज ने बिना देरी किए इस संदिग्ध दस्तावेज की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह को दी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी. शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शुक्रवार की पूरी रात एक्स-रे रूम में फर्स्ट ईयर के एक छात्र की ड्यूटी थी. इस छात्र का नाम सरफराज बताया जा रहा है. वह उत्तर प्रदेश के ही बलरामपुर जिले का रहने वाला है. पुलिस को आशंका है कि रात की ड्यूटी के दौरान यह लेआउट इसी छात्र ने तैयार किया था या वह इसमें शामिल हो सकता है। 

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस की एक स्पेशल टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और संदिग्ध दस्तावेज को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्ध छात्र सरफराज को हिरासत में ले लिया है. उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शुक्रवार रात की ड्यूटी के दौरान सरफराज के साथ दो अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। 

पुलिस ने अस्पताल परिसर से ही अभिषेक नाम के एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है, जबकि संतोष नाम के एक और व्यक्ति से भी लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में इन दोनों की क्या भूमिका थी. क्या इन्हें इस दस्तावेज के बारे में पहले से कोई जानकारी थी। 

इस सनसनीखेज मामले पर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रबंधन को इस संदिग्ध पर्चे के बारे में पता चला, पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रहा है. आगे की जो भी कार्रवाई होगी, वह पुलिस की रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी। 

फिलहाल, अयोध्या पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह किसी छात्र की कोई गंभीर साजिश है या फिर किसी ने माहौल खराब करने या शरारत के मकसद से ऐसा किया है. इस घटना के बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. अस्पताल परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है जिससे भविष्य में ऐसी किसी भी लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports