,

नशामुक्त भारत संकल्प अभियान का आगाज, सीएम ने युवाओं को दिलाई शपथ

उदयपुर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के नगर निगम ऑडिटोरियम से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जुड़े और युवाओं के साथ उनके संबोधन को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं…

नशामुक्त भारत संकल्प अभियान का आगाज, सीएम ने युवाओं को दिलाई शपथ

उदयपुर
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के नगर निगम ऑडिटोरियम से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जुड़े और युवाओं के साथ उनके संबोधन को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा नशा मुक्त, अनुशासित और विचारवान बनें और अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं सामर्थ्य का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह नशामुक्ति अभियान युवाओं को अपने अंदर परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन आगामी 100 सप्ताह तक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में माय भारत स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन सहित अनेक संस्थाएं सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह के पड़ाव पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान युवाओं में सार्वजनिक सेवा, सामाजिक नेतृत्व और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसका युवा है। ऊर्जावान, जागरूक और नशा मुक्त युवा ही राष्ट्रीय विकास की वास्तविक पूंजी हैं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति भी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राज्य सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में नशीले पदार्थों की रोकथाम के उद्देश्य से 350 से अधिक महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, राज सवेरा कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है।

युवाओं का सर्वांगीण विकास कर रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल प्रारंभ किया है तथा नेतृत्व, नवाचार और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई राजस्थान युवा नीति लागू की है। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के साथ ही एसआईटी का गठन कर पेपर लीक माफिया के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई शुरू की गई। अब तक पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामलों में 569 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राज्य सरकार 410 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकी है। अब तक लगभग 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है तथा 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी
इससे पहले मुख्यमंत्री ने उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में महिला सुरक्षा संकल्प आयोजन के तहत नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला कांस्टेबल, अश्वारोही पुलिस बल, महिला सशक्तीकरण पर आधारित आकर्षक झांकियां, महिला खिलाड़ी, गाइड, एनएसएस स्वयंसेविकाएं तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और समाज में उनकी निर्णायक भूमिका का प्रभावी संदेश दिया गया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports