,

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई छत्तीसगढ़ की पहचान, महाराष्ट्र के पर्यटन उद्योग के साथ सुदृढ़ हुई साझेदारी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के अग्रणी पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी और दूरदर्शी पहल कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने उद्योग संगठन फिक्की के सहयोग से पुणे में भव्य पर्यटन रोड शो आयोजित कर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता,…

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई छत्तीसगढ़ की पहचान, महाराष्ट्र के पर्यटन उद्योग के साथ सुदृढ़ हुई साझेदारी

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के अग्रणी पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी और दूरदर्शी पहल कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने उद्योग संगठन फिक्की के सहयोग से पुणे में भव्य पर्यटन रोड शो आयोजित कर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्यजीव पर्यटन, आध्यात्मिक पर्यटन तथा साहसिक पर्यटन की विविध संभावनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह आयोजन राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग राज्य के पर्यटन स्थलों को देश के प्रमुख पर्यटन बाजारों से जोड़ने, निवेश आकर्षित करने तथा पर्यटन आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के अनुरूप पर्यटन क्षेत्र को आर्थिक विकास, स्थानीय रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और क्षेत्रीय विकास का सशक्त माध्यम बनाया जा रहा है। पुणे रोड शो इसी व्यापक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

रोड शो में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, होटल व्यवसायी तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बी-टू-बी बैठकों के माध्यम से दोनों राज्यों के पर्यटन उद्योग के बीच नए पर्यटन पैकेज, निवेश, विपणन तथा व्यावसायिक सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई, जिससे भविष्य में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के नए अवसर सृजित होंगे। 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने कहा कि पर्यटन मंडल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में स्थापित करना है। उन्होंने होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों से राज्य की पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए सभी हितधारकों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट पर्यटन अनुभवों का प्रत्यक्ष अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया। 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य ने कहा कि राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक नवाचारपूर्ण पहलें की गई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ के विविध पर्यटन सर्किटों और विशेष पर्यटन अनुभवों के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया। 

छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष  जसप्रीत सिंह भाटिया ने कहा कि पर्यटन मंडल के साथ मजबूत साझेदारी के माध्यम से राज्य की समृद्ध विरासत, वन्यजीव, जनजातीय संस्कृति तथा आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। ऐसे रोड शो पर्यटन उद्योग के लिए नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करने के साथ-साथ राज्यों के बीच दीर्घकालिक सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं। 

कार्यक्रम में चित्रकोट जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर, भोरमदेव मंदिर सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। वहीं छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में भविष्य के सहयोग, निवेश और संयुक्त पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

उल्लेखनीय है कि यह रोड शो छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत देश के प्रमुख शहरों में कुल आठ पर्यटन रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। पुणे इस श्रृंखला का तीसरा आयोजन रहा, जबकि इससे पूर्व दिल्ली और भुवनेश्वर में भी सफल आयोजन किए जा चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की सशक्त पहचान स्थापित करना तथा राज्य को प्रकृति, संस्कृति, विरासत, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन को आर्थिक समृद्धि, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक पहचान का सशक्त आधार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग नवाचार, निवेश और प्रभावी प्रचार-प्रसार के माध्यम से राज्य की पर्यटन संभावनाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। पुणे पर्यटन रोड शो इसी दूरदर्शी सोच का एक सफल उदाहरण बनकर उभरा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports