,

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किये गये राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान में बने सहभागी : मंत्री सारंग

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि जिस प्रकार देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत अभियान @2047 के तहत देश नशे से भी मुक्त होगा। प्रधानमंत्री  मोदी ने रविवार को राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया है। इस…

प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा शुरू किये गये राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान में बने सहभागी : मंत्री  सारंग

भोपाल 

खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि जिस प्रकार देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत अभियान @2047 के तहत देश नशे से भी मुक्त होगा। प्रधानमंत्री  मोदी ने रविवार को राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान में योग की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज के युवा योग कर नशे से मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में संयुक्त परिवार की आवश्यकता देखी जा रही है। संयुक्त परिवार से संगठित होने की क्षमता विकसित होती है।

मंत्री  सारंग रविवार को कमला पार्क स्थित आचार्य नरेंद्र देव पुस्तकालय में डॉ. के.एम. गांगुली योगपीठ संस्था द्वारा आयोजित आठवें राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान समारोह का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। समारोह के विशेष अतिथि दक्षिण-पश्चिम विधायक  भगवान दास सबनानी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय योग है। नियमित योग कर नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। प्रधानमंत्री  मोदी के नशे से मुक्त अभियान में योग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्था प्रमुख डॉ. पवन गुरु इस अभियान से जुड़कर युवाओं को नई दिशा दे सकते हैं।

डॉ. पवन गुरु ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से जटिल बीमारियों से भी मुक्ति पाई जा सकती है। हर व्यक्ति को समय निकाल कर योग अवश्य करना चाहिये।

इन्हें किया गया सम्मानित

डॉ. के.एम. गांगुली स्मृति सम्मान डॉ. प्रियनाथ अग्रवाल को, रत्नेश गुरु स्मृति सम्मान पूर्व आईपीएस  पवन जैन को, डॉ. सी.बी. गुरु स्मृति सम्मान अपर संचालक जनसंपर्क  जी.एस. वाधवा को, जगदीश गुरु स्मृति सम्मान वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजीव अग्निहोत्री को और मनोरमा गुरु साहित्य स्मृति सम्मान राम महेश्वरी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ योगाचार्य ममता गुरु सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन  अजय वास्तव नीलू और वरिष्ठ पत्रकार  शशांक दुबे ने आभार माना।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports