‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव की एंट्री, बोले- भोजपुरी इंडस्ट्री से अश्लीलता खत्म करनी होगी

भोजपुरी सितारों से सजा नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से शुरू हो गया है. शो में जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी धांसू एंट्री मारी. शो में वो राजनीति के साथ सिनेमा पर भी चर्चा करते दिखे. तेज प्रताप ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर अपनी राय दुनिया…

‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव की एंट्री, बोले- भोजपुरी इंडस्ट्री से अश्लीलता खत्म करनी होगी

भोजपुरी सितारों से सजा नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से शुरू हो गया है. शो में जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी धांसू एंट्री मारी. शो में वो राजनीति के साथ सिनेमा पर भी चर्चा करते दिखे. तेज प्रताप ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर अपनी राय दुनिया के सामने रखी.

तेज प्रताप बिहार में चाहते हैं सुधार
तेज प्रताप यादव अपनी सिक्योरिटी के साथ पटना में मरीन ड्राइव पर निकले. इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के एरिया का जायजा लिया. उन्होंने गंगा नदी के आसपास कचरा देखकर कहा कि जब अपनी सरकार आएगी तो यहां पूरी साफ सफाई हो जाएगी. यहां सुधार की जरूरत है.

तेज प्रताप यादव के सहायक बोले- अगर यहां गोवा की तरह घूमने की जगह बना दी जाए तो बहुत अच्छा रहेगा. इसपर तेज प्रताप बोले- गोवा जैसा तो बनाना पड़ेगा. इसपर सहायक ने कहा- आप सीएम बन जाइए तो इस एरिया को गोवा से भी बेहतर बनवा देंगे. इसपर तेज प्रताप ने कहा- पावर जरूरी है ना. बिना पावर के कोई सुनेगा नहीं.

सहायक ने सुझाव दिया- इसलिए सोच रहे हैं कि पूरे बिहार में पदयात्रा आयोजित कर देते हैं. तेज प्रताप बोले- लोगों को कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले संगठन को मजबूत करना होगा. इसके लिए भोजपुरी के बड़े कलाकारों को एकजुट करना पड़ेगा, क्योंकि कलाकारों को देखकर जानता जुड़ती है.

भोजपुरी इंडस्ट्री पर क्या बोले तेज प्रताप
तेज प्रताप ने आगे कहा- जो अच्छे कलाकार हैं. अच्छी परफॉर्मेंस दिखाते हैं, जनता ऑटोमैटिकली उनसे जुड़ती है. लेकिन भोजपुरी में आजकल काफी वल्गर हो गया है. इसलिए हम पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि वो किस तरीके से अश्लीलता दिखाते हैं. बिहार को बदनाम करते हैं. अपने ही लोग बाहर जाकर ये करते हैं. लेकिन इसे बदलना होगा. यूथ जब तक आगे नहीं आएगा, तब तक नहीं होगा.

तेज प्रताप ने ये भी कहा कि वो भोजपुरी सितारों संग डिनर ऑर्गेनाइज करेंगे हऔर एकजुट होकर बिहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे. शो में तेज प्रताप यादव को देखना फैंस के लिए किस ट्रीट से कम नहीं है. उनकी भाषा और अलग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports