,

दतिया में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, घनश्याम सिंह बने उपचुनाव विजेता

ग्वालियर मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में सोमवार 3 अगस्त को हुई काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6 हजार 29 वोटों से हरा दिया। इससे पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास ही थी। भाजपा प्रत्याशी ने अपनी हार स्वीकार कर ली…

दतिया में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, घनश्याम सिंह बने उपचुनाव विजेता

ग्वालियर
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में सोमवार 3 अगस्त को हुई काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6 हजार 29 वोटों से हरा दिया। इससे पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास ही थी। भाजपा प्रत्याशी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह कांग्रेस से चुनाव जीत गए हैं। उनके सामने भाजपा के आशुतोष तिवारी खड़े हुए थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस जीत पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि आगे होने वाले बदलाव का संकेत है।

किसे कितने मत मिले
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 35540
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 45059
आसपा प्रत्याशी दामोदर यादव को 12164

कांग्रेस की निर्णायक बढ़त पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति को बदलने का पहल लोगों ने की है, उसे बधाई देता हूं। यह जीत दतिया की जनता की है और हमारी पूरी टीम की मेहनत की जीत है। भाजपा की अकूत प्रशासनिक हटधर्मिता, बीजेपी के अध्यक्ष, 25 मंत्री समेत सारी ताकत भाजपा ने झोंक दी फिर भी कांग्रेस को जनता का साथ मिला। जीतू पटवारी ने कहा कि इतना भ्रष्टाचार, आतंक, रिवेंज की राजनीति को करारा जवाब दिया। दतिया की जनता ने पूरे प्रदेश में बदलाव के संकेत दे दिया।

कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल
इधर, दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत पर दतिया से लेकर भोपाल तक जश्न का माहौल है। इस जीत से कांग्रेस खेमे में ऑक्सीजन मिल गई है। दतिया कार्यालय में मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी की गई। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में भी आतिशबाजी की जा रही है और बड़े नेता जश्न मना रहे हैं।

अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी
भोपाल जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि जनता राजा बनाना जानती है तो रंक भी बनाना जानती है। अगले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह दतिया के लोगों ने संकेत दे दिया है।

6029 से अधिक वोटों सी जीती कांग्रेस
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6029 वोट से विजय घोषित हुए हैं। मतगणना जब सुबह शुरू हुई थी तो शुरुआती तीन चरणों तक भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे थे, लेकिन चौथे राउंड से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई तो यह क्रम 15वें राउंड तक जारी रहा। बीच में 12500 से अधिक वोटों का अंतर आ गया था, लेकिन 15वें राउंड तक यह अंतर कम हो गया और कांग्रेस प्रत्याशी 6029 से विजेता घोषित हो गए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports