,

झारखंड में JPSC जांच तेज, रांची समेत कई जिलों में CID की रेड

बोकारो झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही CID Ranchi की टीम ने सोमवार को राज्यव्यापी छापामारी की। राजधानी रांची के साथ ही बोकारो, पलामू और  हजारीबाग में भी विभिन्न कोचिंग संस्थानों और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई। सोमवार को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-3 स्थित…

झारखंड में JPSC जांच तेज, रांची समेत कई जिलों में CID की रेड

बोकारो
झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही CID Ranchi की टीम ने सोमवार को राज्यव्यापी छापामारी की। राजधानी रांची के साथ ही बोकारो, पलामू और  हजारीबाग में भी विभिन्न कोचिंग संस्थानों और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई।

सोमवार को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-3 स्थित बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के कर्मचारी एसके सिंह के आवास पर छापेमारी की गई। टीम ने घर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और कुछ आवश्यक जानकारियां जुटाईं। CID की टीम राज्य में 15 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। हालांकि, सीआईडी अधिकारियों ने जांच के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की। पूछताछ के बाद टीम वापस रांची लौट गई। मामले को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में CID की टीम रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कोचिंग संस्थानों के संचालकों के ठिकानों पर CID और रांची पुलिस छापेमारी कर रही है।

JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर राजधानी रांची में छात्र और अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। वे 14वीं जेपीएसपी की परीक्षा रद करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के कारण सरकार दबाव में है। सीआइडी की कार्रवाई को छात्रों के आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में CID की टीम रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। कोचिंग संस्था के संचालकों के ठिकाने पर CID और रांची पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। रांची में धुर्वा, नामकुम सहित 15 से अधिक ठिकानों पर हुई कार्रवाई हो रही है। JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर झारखंड CID और रांची पुलिस ने बड़ी अपडेट आई है। जांच एजेंसियों ने रांची समेत राज्य के कई जिलों और बिहार के कुछ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में अभय तिवारी से पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। रांची, धनबाद, हजारीबाग, पलामू समेत कई स्थानों पर कोचिंग संस्थानों और संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली गई।

CID की टीम ने 15 से अधिक जगहों पर छापेमारी
CID की टीम ने 15 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। इनमें रांची के शुभांगन की पाठशाला, पतंजलि IAS टीचर समेत कई कोचिंग संस्थान शामिल हैं। रांची के नामकुम, धुर्वा और अन्य इलाकों में देर रात से कार्रवाई जारी रही। नामकुम में आदित्य पांडेय के घर पर भी CID ने छापेमारी की है। वहीं, पलामू में कोचिंग संस्थान चलाने वाले शिक्षक रवि के घर पर भी जांच की गई। बताया जा रहा है कि रवि मोबाइल बंद कर फरार चल रहा है। CID पूरे मामले में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports