,

1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

भोपाल  ओडिशा के कटक में 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रथम इंडिया ताइक्वांडो यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा और अकादमी की प्रभावी…

1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

भोपाल 

ओडिशा के कटक में 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रथम इंडिया ताइक्वांडो यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा और अकादमी की प्रभावी प्रशिक्षण व्यवस्था को एक बार फिर स्थापित किया है।

रेवा गुर्जर ने रजत पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के 63 किलोग्राम भार वर्ग में मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रेवा गुर्जर ने दमदार मुकाबले खेलते हुए रजत पदक अर्जित किया। पूरे टूर्नामेंट में उनके आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाई उपलब्धियों की चमक

अकादमी के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। हर्षित बघेल ने 63 किलोग्राम वर्ग, अस्मी भारती ने 55 किलोग्राम वर्ग तथा मान्या मिश्रा ने 63 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के इस सामूहिक प्रदर्शन ने अकादमी की तैयारियों और खिलाड़ियों की मेहनत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई।

निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है यह सफलता

मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएँ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। अकादमी के खिलाड़ियों की लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्रदेश की सुदृढ़ खेल नीति और प्रतिभा संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।

खेल मंत्री ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अकादमी के समस्त सहयोगी दल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मंत्री  सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports