,

राष्ट्रपति मुर्मु ने खरगोन के कमल गौड़ को किया सम्मानित, महेश्वरी साड़ी बुनाई में योगदान की सराहना

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए खरगोन जिले के कमल गौड़ को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमल को दी बधाई बुनकर कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026 भोपाल  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर महेश्वर की समृद्ध हथकरघा परम्परा को राष्ट्रीय…

राष्ट्रपति मुर्मु ने खरगोन के कमल गौड़ को किया सम्मानित, महेश्वरी साड़ी बुनाई में योगदान की सराहना

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए खरगोन जिले के कमल गौड़ को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमल को दी बधाई
बुनकर कमल को मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026

भोपाल 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर महेश्वर की समृद्ध हथकरघा परम्परा को राष्ट्रीय गौरव दिलाने वाले खरगोन जिले के बुनकर कमल गौड़ को 'राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026' से सम्मानित किया है। बुनकर कमल को महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमल गौड़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौड़ को मिला यह सम्मान महेश्वरी साड़ी की विशिष्ट पहचान, मध्यप्रदेश की समृद्ध हथकरघा परम्परा और हमारे बुनकरों के उत्कृष्ट कला-कौशल का गौरव है। हमारी सरकार महेश्वर को टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित कर इस पुरातन विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर प्रयासरत है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports