,

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश योगी सरकार की नशामुक्त उत्तर प्रदेश की मुहिम के लिए आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही  नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक व नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान: राज्य मद्यनिषेध अधिकारी लखनऊ,  नशे के खिलाफ जागरूकता को जन-जन तक…

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

योगी सरकार की नशामुक्त उत्तर प्रदेश की मुहिम के लिए आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही

 नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक व नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान: राज्य मद्यनिषेध अधिकारी

लखनऊ,
 नशे के खिलाफ जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की मुहिम में सरकारी तंत्र के साथ आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को जन भवन से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में जन भवन के करीब 150 कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देशन पर साइकिल रैली जन भवन से रवाना होकर लखनऊ के विभिन्न वार्डों से होते हुए पुन: जन भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। रैली के विभिन्न पड़ावों पर जनसमुदाय को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया।

जागरूकता के साथ जनभागीदारी पर जोर

योगी सरकार के कार्यकाल में नशे के खिलाफ जागरूकता को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। साइकिल रैली इसी सोच का उदाहरण बनी। जन भवन के कार्मिकों ने स्वयं सड़क पर उतरकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विभिन्न जगहों से गुजरने के दौरान रैली ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया। अभियान के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने, परिवारों को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। 

साइकिल रैली के जरिए जनसामान्य तक संदेश पहुंचाया

राज्य मद्यनिषेध अधिकारी आर.एल राजवंशी ने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। साइकिल रैली के जरिए जनसामान्य तक यह संदेश पहुंचाया गया कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान राज्यपाल के विशेष कार्य अधिकारी सुधीर एम. बोबड़े, पार्षद नागेंद्र चौहान, पार्षद अमित चौधरी समेत उत्तर प्रदेश के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports