कच्ची DSB नहर से 35% पानी बर्बाद, पक्की करने पर बचेंगे 100 क्यूसेक पानी

नई दिल्ली  CLC नहर को पक्का कर जिस तरह पानी के नुकसान को कम किया गया है, उसी तर्ज पर दिल्ली जल बोर्ड अब DSB नहर को भी सीमेंटेड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। DSB नहर से हरियाणा का पानी दिल्ली तक आता है लेकिन कच्ची नहर होने के कारण इसमें करीब…

कच्ची DSB नहर से 35% पानी बर्बाद, पक्की करने पर बचेंगे 100 क्यूसेक पानी

नई दिल्ली
 CLC नहर को पक्का कर जिस तरह पानी के नुकसान को कम किया गया है, उसी तर्ज पर दिल्ली जल बोर्ड अब DSB नहर को भी सीमेंटेड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। DSB नहर से हरियाणा का पानी दिल्ली तक आता है लेकिन कच्ची नहर होने के कारण इसमें करीब 30 से 35 फीसदी पानी का नुकसान हो जाता है।

हरियाणा ने रखी शर्त
हालांकि, हरियाणा ने इस योजना पर एक शर्त रखी है कि नहर को सीमेंटेड करने के बाद जितना एक्स्ट्रा पानी बचेगा, उसे गर्मियों के दौरान यमुना का फ्लो बनाए रखने के लिए नदी में छोड़ा जाएगा।

दिल्ली जल बोर्ड की अलग राय
दूसरी ओर, जल बोर्ड के अधिकारी इससे सहमत नहीं है। उनका कहना है कि योजना का मकसद दिल्ली में पानी की किल्लत दूर करना है। जल बोर्ड का मानना है कि यदि DSB नहर को भी सीमेंटेड कर दिया जाए तो करीब 100 क्यूसेक पानी बचाया जा सकेगा।

750 करोड़ की योजना
नहर को सीमेंटेड करने के दौरान पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए करीब 25 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की योजना है। योजना पर करीब 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports