,

डाक विभाग का रक्षाबंधन गिफ्ट: बहनों के लिए स्पेशल राखी लिफाफे और किट तैयार, सुरक्षित और समय पर पहुंचेगी राखी

इंदौर   रक्षाबंधन के पावन पर्व को और अधिक यादगार बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष पहल की है। जहां मुख्य डाकघर (जीपीओ) में राखी गिफ्ट किट रखी गई है, जो बहनें अपने भाइयों को भेज सकेंगी। इन गिफ्ट 10 अगस्त से ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाएगी। खास बात यह है कि विशेष…

डाक विभाग का रक्षाबंधन गिफ्ट: बहनों के लिए स्पेशल राखी लिफाफे और किट तैयार, सुरक्षित और समय पर पहुंचेगी राखी

इंदौर 
 रक्षाबंधन के पावन पर्व को और अधिक यादगार बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष पहल की है। जहां मुख्य डाकघर (जीपीओ) में राखी गिफ्ट किट रखी गई है, जो बहनें अपने भाइयों को भेज सकेंगी। इन गिफ्ट 10 अगस्त से ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

खास बात यह है कि विशेष बाक्स प्रसिद्ध कुकीज़ ब्रांड "कुकी बाक्स" के सहयोग से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को एक ही पैक में राखी, मिठास और शुभकामनाएं अपने प्रियजनों तक आसानी से पहुंचाने की सुविधा देना है।

इस विशेष गिफ्ट बाक्स की कीमत 121 रुपये रखी गई है। इस राशि में गिफ्ट आयटम को भेजा जा सकेगा। अलग से पोस्टल चार्ज नहीं लगेंगे। गिफ्ट बॉक्स में दो स्वादिष्ट कोकोनट कुकीज़, एक पारंपरिक राखी, कुमकुम और अक्षत शामिल किए गए हैं। ताकि भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार की सभी आवश्यक सामग्री एक ही पैकेज में उपलब्ध हो सके।

आकर्षक पैकिंग के कारण यह बॉक्स उपहार के रूप में भी बेहद खास रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल तक राखी और अक्षत का पैकेट रखे गए थे। मगर इस बार बाक्स में मिठाई में कुकीज भी रखी गई है। वे कहते है कि विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक होगी, जिनके परिवार के सदस्य दूसरे शहरों में रहते हैं।

विदेश भेजें राखी और पार्सल
डाक विभाग की आइटीपीएस सेवा के माध्यम से अब ग्राहक कम शुल्क में विदेशों में भी राखियां भेज सकते हैं। इसके अलावा एयर पार्सल और इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट सहित सेवाओं रखी है। इसके माध्यम से ग्राहक अपने पार्सल भी दुनिया के विभिन्न देशों में आसानी और किफायती दरों पर भेज सकते हैं। विभाग ने दो हजार से ज्यादा शहरों में पार्सल भेज सकेंगे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाक विभाग इंदौर परिक्षेत्र में 10 से 13 अगस्त तक ''''हर घर तिरंगा'''' अभियान चलाएगा। इस दौरान तिरंगा साइकिल रैली और तिरंगा मार्च का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की जाएगी। इसी अभियान के तहत 11 अगस्त को इंदौर जीपीओ परिसर से एक विशाल तिरंगा मार्च भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रहेगी।

सावन में घर-घर पहुंचेगा पवित्र गंगाजल
पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भी उपलब्ध करा रहा है। यह सुविधा इंदौर परिक्षेत्र के सभी प्रधान डाकघरों, चयनित उप डाकघरों और प्रमुख महादेव मंदिरों में सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष केनोपी के माध्यम से दी जा रही है। श्रद्धालु 250 मिलीलीटर की पैकिंग में पवित्र गंगाजल मात्र 30 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports