,

MP Rain: मंडला में नर्मदा नदी का रौद्र रूप, कान्हा से संपर्क टूटा; कई सहायक नदियां भी उफान पर

मंडला   मध्य प्रदेश के मंडला में पिछले 12 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से नर्मदा नदी उफान पर आ गई है. नर्मदा के साथ कई सहायक नदियों का तेजी से जलस्तर बढ़ने से नर्मदा ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शहर के मुख्य मार्ग पर बना छोटा रपटा डूब गया है,…

MP Rain: मंडला में नर्मदा नदी का रौद्र रूप, कान्हा से संपर्क टूटा; कई सहायक नदियां भी उफान पर

मंडला 
 मध्य प्रदेश के मंडला में पिछले 12 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से नर्मदा नदी उफान पर आ गई है. नर्मदा के साथ कई सहायक नदियों का तेजी से जलस्तर बढ़ने से नर्मदा ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शहर के मुख्य मार्ग पर बना छोटा रपटा डूब गया है, तो वहीं मुख्य मार्ग के ब्रिज के करीब नर्मदा का उफान मारता पानी पहुंच गया है. सहायक नदियों के उफान पर आने के साथ कई जगहों पर सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है। 

मंडला से कान्हा नेशनल पार्क का संपर्क टूटा
नर्मदा नदी का छोटा रपटा पुल और घाट डूब गया है, यहां करीब 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है और लगातार इसका जलस्तर बढ़ते ही जा रहा है. वहीं, मंडला से कान्हा नेशनल पार्क का रास्ता बंद हो गया है. इसके साथ ही मंडला से डिंडोरी और अमरकंटक मार्ग भी फिलहाल बंद है. उफनती नदी से लोगों को दूर रखने के लिए पुलिस व प्रशास मुस्तैद है और कई इलाकों में एसडीईआरएफ के जवानों की तैनाती की गई है। 

12 घंटे में बरस गया 44 एमएम पानी
मध्य प्रदेस के मंडला जिले में पिछले 12 घंटों में 44 एमएम बारिश हो चुकी है और सोमवार 10 अगस्त को भी तेज बारिश का सिलसिला जारी है. पूरे जिले में अबतक 25 इंच यानी कुल 622.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. एसडीईआरएफ कमांडेंट नरेश साहू ने बताया, '' लगातार बारिश के बाद से नर्मदा नदी के साथ ही बंजर नदी उफान पर है. बंजर के उफान पर आने की वजह से भी कान्हा नेशनल पार्क से सीधा संपर्क टूट जाता है और लोगों को दूसरे लंबे रास्ते से बिछिया की ओर जाना पड़ता है. पुलिस विभाग के साथ होमगार्ड और हमारा एसडीईआरएफ का बल तैनात है। 

हर स्थिति से निपटनी की तैयारी

एसडीईआरएफ कमांडेंट ने आगे कहा, '' वर्तमान स्थिति को देखते हुए 6 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है. ऐसी 3 टीम आपातकाल की स्थिति के लिए रिजर्व रखी गई है. साथ ही आपदा मित्रों को भी ट्रेनिंग कुछ दिनों पहले ही कराई गई थी, वो भी इस स्थिति में अपने सेवाएं दे रहे है. आपदा के समय के लिए 1079 टोल फ्री नम्बर भी जारी किया गया है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports