,

वड़िंग हर रविवार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधी बात, पंजाब में संगठन मजबूत करने पर जोर

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब हर रविवार पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों से सीधा संवाद करेंगे। इस पहल को ‘रविवार वड़िंग और योद्धाओं के साथ’ नाम दिया गया…

वड़िंग हर रविवार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधी बात, पंजाब में संगठन मजबूत करने पर जोर

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब हर रविवार पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों से सीधा संवाद करेंगे। इस पहल को ‘रविवार वड़िंग और योद्धाओं के साथ’ नाम दिया गया है।

राजा वड़िंग ने कहा कि इस संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और गांवों, शहरों तथा बूथ स्तर पर पार्टी की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं से मिलने वाले सुझावों के आधार पर पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को और मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के तहत महज नौ दिनों में 18 जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गई हैं। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए उन्होंने उनका आभार जताया। वड़िंग ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

बंद कमरों में तय नहीं होगा भविष्य
राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब का भविष्य बंद कमरों में बैठकर तय नहीं किया जा सकता। इसके लिए लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं, जरूरतों और उम्मीदों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर बूथ, गांव और परिवार तक कांग्रेस की पहुंच बनाना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाले नियमित संवाद से पार्टी को जमीनी हालात की सीधी जानकारी मिलेगी। इससे कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच संवाद भी मजबूत होगा।

बूथ स्तर पर बढ़ेगी सक्रियता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले महीनों में कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और लगातार जमीनी जानकारी जुटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्टी की कोशिश रहेगी कि चुनावी तैयारियां केवल बड़े नेताओं और बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय दिखाई दे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports