,

MP में अतिवृष्टि-बाढ़ की स्थिति पर CM मोहन यादव ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का लिया जायज़ा प्रदेश में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन्स के संबंध में जानकारी प्राप्त की बचाव कार्यों से 527 लोगों की जान बचाई गई आवश्यकता होने पर एयर एबुंलेंस की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी राहत और बचाव कार्य के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

MP में अतिवृष्टि-बाढ़ की स्थिति पर CM मोहन यादव ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का लिया जायज़ा

प्रदेश में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन्स के संबंध में जानकारी प्राप्त की
बचाव कार्यों से 527 लोगों की जान बचाई गई
आवश्यकता होने पर एयर एबुंलेंस की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी
राहत और बचाव कार्य के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचे

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जल भराव और बाढ़ की स्थिति से लोगों को बचाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली तथा प्रभावितों और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों और स्थानीय जन से वर्चुअली संवाद किया। सिचुएशन रूम में अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, निदेशक होमगार्ड श्रीमती प्रज्ञा रिचा उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्थानीय जन की पहल को सराहा

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरुप 527 लोगों की जान बचाई जा सकी। यह पुलिस- होमगार्ड के कार्य और सेवा भाव का स्वर्णिम पक्ष है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बचाव कार्य में लगे स्थानीय लोगों की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने वालों को पुरस्कृत करने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी आवश्यक स्थलों पर दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा सभी जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन को परस्पर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता होने पर आसपास के जिलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जरूरत होने पर एयर एंबुलेंस की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरसंभव सावधानी बरतने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिला अधिकारियों को आपदा की इस स्थिति में पूर्ण सतर्कता, दक्षता, संवेदनशीलता और संयम के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आवश्यक होने पर संभाग और राज्य स्तर से समन्वय कर सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिवृष्टि जल भराव और बाढ़ की स्थिति में हर संभव सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में पुलिया पर पानी होने पर वाहनों को गुजरने ना दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिचुएशन रूम से राजगढ़, सीहोर, आगर मालवा, विदिशा, खंडवा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का वर्चुअल अवलोकन किया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports