आधी आबादी’के हक की लड़ाई में शामिल होंगे सीएम योगी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदेशभर में चलेगा अभियान, विपक्ष के रुख पर होगा सीधा प्रहार
ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी
लखनऊ
‘आधी आबादी’ को उसका अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मोर्चा संभालेंगे। विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शन की अगुवाई सीएम योगी करेंगे। उनके निर्देश पर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में प्रदेशभर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ से हो रही है। इसके जरिए विपक्ष को सीधे जनता के बीच घेरा जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल शामिल रहेगा।
इसके साथ ही तय किया गया है कि महिला आरक्षण को “आधी आबादी का अधिकार” के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी। महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़कर इस अभियान को जनांदोलन का रूप दिया जाएगा।
‘आधी आबादी से अन्याय’ को लेकर विपक्ष पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पष्ट संदेश देंगे कि महिला सशक्तीकरण डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। रैलियों, जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से विपक्ष का असली चेहरा जनता के बीच लाया जाएगा।
जिन राजनीतिक दलों ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध या टालमटोल का रवैया अपनाया, वे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। इसी मुद्दे को लेकर घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएंगे।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए समूहों को प्रमुखता से जोड़ा जाएगा
अभियान में महिला समूहों को प्रमुखता से जोड़ा जाएगा, ताकि गांव से शहर तक इस मुद्दे को व्यापक समर्थन मिल सके और महिलाओं की भागीदारी बढ़े। यह अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व और सशक्तीकरण को केंद्र में रखा जाएगा।
आधी आबादी’के हक की लड़ाई में शामिल होंगे सीएम योगी
आधी आबादी’के हक की लड़ाई में शामिल होंगे सीएम योगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदेशभर में चलेगा अभियान, विपक्ष के रुख पर होगा सीधा प्रहार ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी लखनऊ ‘आधी आबादी’ को उसका अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मोर्चा संभालेंगे।…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident arun Astrology BJP CM Sai CM yogi court DK Shivakumar Electricity exam featured Fertilizer French Open High Court ipl lpg mamta modi Mohan Monsoon OP Choudhary Panchayat Election patel police Punjab rain Ramen Deka Rashifal RBI Recipe Siddaramaiah Stock Market Supreme Court Sushasan Tihar TMC top-news Trump Vaibhav Suryavanshi vastu tips Vinesh Phogat vishnu water Weather yogi
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












