,

रायपुर में ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट, CM विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित एक निजी रिज़ॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में मंत्रालय पहुंचकर उद्योग विभाग की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55…

रायपुर में ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट, CM विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित एक निजी रिज़ॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट 2026 में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर में मंत्रालय पहुंचकर उद्योग विभाग की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को लेकर तैयारियां तेज
छत्तीसगढ़ में पहली बार होने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) 16 सितंबर से शुरू होगी। हॉकी इंडिया ने कुछ शर्तों के साथ टूर्नामेंट को मंजूरी दी है। खेल विभाग को 31 अगस्त तक लीग का शेड्यूल, 6 टीमों की सूची और खिलाड़ियों की जानकारी हॉकी इंडिया को भेजनी होगी। लीग की तारीख राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खेलो इंडिया या FIH इवेंट से नहीं टकरानी चाहिए।

20 अगस्त के बाद खिलाड़ी चयन
खेल विभाग ने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 20 अगस्त के बाद 6 टीमों के लिए खिलाड़ी चयन और ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। टूर्नामेंट के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को सौंपने की तैयारी है। एजेंसी का फैसला इसी सप्ताह होने की संभावना है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports