Google ने Pixel 11 सीरीज के साथ Pixel Tag और Watch 5 किए लॉन्च

गूगल ने एक बड़े इवेंट का आयोजन किया है, जिसका नाम Made By Google 2026 है. इसमें कंपनी ने स्मार्टफोन से लेकर वॉच, बड्स और लोकेशन फाइंडर टैग को लॉन्च किया है. कंपनी ने Pixel 11 सीरीज, Pixel Watch 5 और Pixel Tag को लॉन्च किया है. कंपनी ने इवेंट के दौरान डिवाइस के लिए…

Google ने Pixel 11 सीरीज के साथ Pixel Tag और Watch 5 किए लॉन्च

गूगल ने एक बड़े इवेंट का आयोजन किया है, जिसका नाम Made By Google 2026 है. इसमें कंपनी ने स्मार्टफोन से लेकर वॉच, बड्स और लोकेशन फाइंडर टैग को लॉन्च किया है. कंपनी ने Pixel 11 सीरीज, Pixel Watch 5 और Pixel Tag को लॉन्च किया है. कंपनी ने इवेंट के दौरान डिवाइस के लिए Gemini बेस्ड नए फीचर्स को भी पेश किया है.

Pixel Camera की मदद से यूजर्स साइन लैंग्वेज को टेक्स्ट में ट्रांसलेट कर सकेंगे, जो बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यूजफुल साबित होगा. ऐसे लोगों से बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित होगा.

गूगल लाया नया वॉयस-इनपुट फीचर
Google ने नया वॉयस-इनपुट फीचर पेश किया है, जिसका नाम Rambler है. इसे लोगों के सामान्य तरीके से बोलने को बेहतर तरीके से समझने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मतलब है कि अब यूजर्स को बहुत सटीक या व्यवस्थित वाक्य बोलने की जरूरत नहीं होगी.  Rambler अधूरे या लंबे वाक्यों, फिलर शब्दों और कम व्यवस्थित बातचीत को भी समझकर यूजर की बात का मतलब समझने में मदद करेगा.

गूगल ने Circle to Search को Pixel Camera से सीधे एक्सेस किया जा सकेगा. यूजर्स कैमरा एक्सपीरियंस छोड़े बिना किसी ऑब्जेक्ट को पहचान सकेंगे. दूर की चीजों के बारे में सर्च कर सकेंगे, टेक्स्ट का अनुवाद कर सकेंगे या आसपास मौजूद चीजों से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे.

Pixel 11 सीरीज के स्मार्टफोन
Google Pixel 11 को लॉन्च कर दिया है, जिसमें नया कैमरा बार दिया गया है, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले पतला है. Google के मुताबिक, नया कैमरा बार 40% से ज्यादा स्लिम बताया है. इसके अलावा Pixel 11 Pro और 11 Pro XL को पेश किया है. साथ ही कंपनी ने स्क्रीन मुड़ने वाले हैंडसेट Pixel 11 Pro Fold को भी लॉन्च किया है, पुराने वर्जन के मुकाबले यह हल्का है और 1mm ज्यादा पतला है. Pixel 11 सीरीज के बारे में डिटेल्स से जानने के लिए और कीमत के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

Google Pixel Tag देगा AirTag चुनौती
Google ने आखिरकार अपना खुद का ट्रैकिंग टैग लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Pixel Tag है. यह छोटा डिवाइस चाबी, वॉलेट और लगेज जैसी चीजों को ट्रैक करने में मदद करेगा. पिक्सल टैग Android के Find Hub नेटवर्क की मदद से कनेक्ट होगा. यूजर्स Find Hub ऐप में टैग की लोकेशन देख सकेंगे.

यह ठीक Apple के AirTag के जैसा ही है, जिसके लिए ऐपल के फाइंड माय नेटवर्क का यूज करना पड़ता है. पिक्सल टैग की कीमत 3799 रुपये रखी है. वहीं 4 पिक्सल टैग की कीमत 12,900 रुपये है.  

Pixel Watch 5 भी लॉन्च हुआ
गूगल ने Pixel Watch 5 को भी लॉन्च कर दिया है. इसमें हेल्थ से जुड़े कई नए फीचर्स को शामिल किया है. Google Health ऐप अब हर महीने ब्लड प्रेशर ट्रेंड्स की समरी देगा. यूजर्स को समय के साथ अपने ब्लड प्रेशर के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी.

गूगल हेल्थ ऐप हर महीने इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड्स की भी समरी प्रोवाइड कराएगा. 41mm Pixel Watch 5 की शुरुआती कीमत 42,900 रुपये है, वहीं 45mm मॉडल की शुरुआती कीमत 45,900 रुपये है.

Google ने इवेंट के दौरान Stephen Curry Edition को भी पेश किया है. इसकी कीमत 579 डॉलर है. इसमें वर्कआउट के लिए खास डिजाइन दिया है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports