,

अलवर निकाय चुनाव का आरक्षण तय, 12 वार्ड SC के लिए आरक्षित; 17 अगस्त को होगी लॉटरी

अलवर  अलवर नगर निगम में मेयर (महापौर) की सीट अनारक्षित (ओपन फॉर ऑल) महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गई है। इसी प्रकार अलवर जिला प्रमुख की सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। नवगठित खैरथल-तिजारा जिले में जिला प्रमुख की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई…

अलवर निकाय चुनाव का आरक्षण तय, 12 वार्ड SC के लिए आरक्षित; 17 अगस्त को होगी लॉटरी

अलवर
 अलवर नगर निगम में मेयर (महापौर) की सीट अनारक्षित (ओपन फॉर ऑल) महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गई है। इसी प्रकार अलवर जिला प्रमुख की सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। नवगठित खैरथल-तिजारा जिले में जिला प्रमुख की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई है तथा कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला प्रमुख की सीट अनारक्षित के लिए रहेगी। गुरुवार को स्वायत्त शासन विभाग व पंचायती राज विभाग की ओर से जयपुर में इन पदों की लॉटरी निकाली गई। पिछले चुनाव में अलवर जिला प्रमुख की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थी। अलवर जिले के 12 में से 8 निकायों में इस बार मुखिया की कुर्सी महिलाएं संभालेंगी।

12 वार्ड एससी के लिए आरक्षित, लॉटरी 17 को
अलवर नगर निगम (पूर्व में नगर परिषद) में महापौर/सभापति का पद वर्ष 2019 व 2014 के चुनाव में अनारक्षित के खाते में गया था। अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में से एससी के 12 वार्ड आरक्षित होंगे, जिसमें 4 महिलाओं के नाम रहेंगे। इस बार एक वार्ड एससी का बढ़ा है। एसटी के लिए 2 वार्ड आरक्षित हुए हैं, जिसमें एक महिला व एक पुरुष के लिए है। अनारक्षित के लिए 38 वार्ड रहेंगे, जिसमें 13 महिलाएं चुनी जाएंगी। इन सभी वार्डों की लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी।

अलवर में अब जिला पार्षद के 29 पद
अलवर जिला परिषद में जिला प्रमुख का पद ओबीसी वर्ग के खाते में था, जो इस बार नए जिले खैरथल-तिजारा व कोटपूतली बहरोड़ के बनने से एसटी महिला वर्ग के खाते में गया। खैरथल-तिजारा को पहली बार नया जिला प्रमुख मिलेगा। यहां की जिला परिषद में अलवर से कटकर 11 जिला पार्षद गए हैं। अलवर में अब 29 जिला पार्षद रह गए हैं। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 9 जिला पार्षद अलवर जिले से गए हैं। अलवर में पहले कुल 49 जिला पार्षद थे।

कहां किसको मिलेगी चेयरमैन/सभापति की कुर्सी
नगर निगम अलवर: अनारक्षित महिला
नगर परिषद भिवाड़ी: ओबीसी ओपन
खैरथल नगर परिषद: अनारक्षित
तिजारा नगर परिषद: अनारक्षित
बहरोड़ नगर परिषद: अनारक्षित
बहादुरपुर नगर पालिका: ओबीसी ओपन
बड़ौदामेव नगर पालिका: एससी महिला
गोविंदगढ़ नगर पालिका: अनारक्षित महिला
टपूकड़ा नगर पालिका:एससी
मांढ़ण नगर पालिका: एससी
कठूमर नगर पालिका: एससी महिला
खेरली नगर पालिका:अनारक्षित
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका: अनारक्षित महिला
मालाखेड़ा नगर पालिका: एसटी
रामगढ़ नगर पालिका:एससी
थानागाजी नगर पालिका: अनारक्षित महिला
राजगढ़ नगर पालिका:ओबीसी ओपन
मुंडावर नगर पालिका: ओबीसी ओपन
नौगांवा नगर पालिका: ओबीसी महिला
बानसूर नगर पालिका: अनारक्षित
किशनगढ़बास नगर पालिका: अनारक्षित
नारायणपुर नगर पालिका: अनारक्षित महिला
कोटकासिम नगर पालिका: अनारक्षित महिला
बर्डोद नगर पालिका: अनारक्षित महिला
नीमराणा नगर पालिका: ओबीसी महिला

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports