 जनगणना 2027 में पहली बार दर्ज होगी जाति, कोविड वैक्सीन की जानकारी भी देनी होगी; केंद्र ने नोटिफाई किए 40 सवाल

नई दिल्ली जनगणना की प्रक्रिया के तहत आपसे 40 सवाल पूछे जाएंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहली बार जाति को शामिल किया गया है। यानी आपको अपनी जाति की जानकारी भी देनी होगी। वहीं पारिवारिक जानकारी, शिक्षा और…

 जनगणना 2027 में पहली बार दर्ज होगी जाति, कोविड वैक्सीन की जानकारी भी देनी होगी; केंद्र ने नोटिफाई किए 40 सवाल

नई दिल्ली

जनगणना की प्रक्रिया के तहत आपसे 40 सवाल पूछे जाएंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहली बार जाति को शामिल किया गया है। यानी आपको अपनी जाति की जानकारी भी देनी होगी। वहीं पारिवारिक जानकारी, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों के अलावा आपसे कोविड टीकाकरण को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे।

बता दें कि सरकारी आदेश के मुताबिक बर्फीले क्षेत्रों में आने वाले राज्यों में आबादी की गिनती 1 सितंबर से शुरू होगी। भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण के आदेश के मुताबिक लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी क्षेत्रों में जनगणना 1 से 30 सितंबर तक होगी। अधिसूचना के मुताबिक घर-घर जनसंख्या गिनती शुरू होने से पहले 17 से 31 अगस्त तक सेल्फ एन्यूमेरेशन का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। वहीं देश के बाकी हिस्सों में जनसंख्या गणना अगले साल शुरू होगी।

पहली बार दर्ज होगी जाति
यह पहली बार होगा जब जनगणना के दौरान जाति से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। हालांकि सवाल में जातियों की कोई सूची दिए जाने की संभावना नहीं है। लोग अपनी जाति के बारे में जो जानकारी देंगे, उसे उसी के आधार पर दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ने जाति से जुड़ी जानकारी को जनगणना में शामिल करने का फैसला लिया था।

कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे?
जनगणना में लोगों से कई तरह की व्यक्तिगत जानकारी ली जाएगी। इनमें वैवाहिक स्थिति, शादी के समय उम्र, पति या पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, माता-पिता की डिटेल, दिव्यांगता, मातृभाषा और अन्य भाषाओं की जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति के बारे में भी पूछा जाएगा। लोगों से यह भी पूछा जाएगा कि वे किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ते हैं या नहीं, उनकी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता क्या है, किस स्ट्रीम और विषय में पढ़ाई की है।

कामकाज से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। इसमें पिछले एक साल में काम करने, आर्थिक गतिविधि की श्रेणी, व्यवसाय, उद्योग, व्यापार से जुड़े सवाल होंगे। जनगणना कर्मी लोगों से उनके जन्मस्थान, अंतिम निवास स्थान और स्थायी आवासीय पता भी पूछेंगे। इसके अलावा विवाह और बच्चों की संख्या से जुड़े सवाल भी होंगे। वहीं कोविड का टीका लगवाया या नहीं यह जानकारी भी देनी होगी।

सवालों की पूरी लिस्ट-

    व्यक्ति का नाम

2. परिवार के मुखिया से संबंध

3. लिंग

4. जन्म तिथि और उम्र

5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति

6. विवाह के समय उम्र

7. पति/पत्नी का नाम

8. घोषित राष्ट्रीयता

9. धर्म

10. अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति

11. पिता का विवरण

12. माता का विवरण

13. दिव्यांगता

14. मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं

15. साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति

16. शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई/उपस्थिति की स्थिति

17. प्राप्त उच्चतम शैक्षणिक योग्यता और स्ट्रीम/विषय

18. क्या पिछले एक साल के दौरान किसी समय काम किया है

19. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी

20. व्यवसाय/पेशा

21. उद्योग, व्यापार या सेवा का स्वरूप

22. कामगार की श्रेणी

23. गैर-आर्थिक गतिविधि

24. काम की तलाश में हैं या काम के लिए उपलब्ध हैं

25. कार्यस्थल तक आने-जाने की स्थिति

26. जन्मस्थान

27. अंतिम निवास स्थान

28. प्रवासन का कारण

29. पिछले प्रवासन के बाद से इस गांव/शहर में रहने की अवधि

30. स्थायी आवासीय पता

31. वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या- केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए

32. अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या

33. पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या

34. कोविड-19 टीकाकरण की जगह

35. कुल बैंक खातों की संख्या

36. मोबाइल नंबर, यदि उपलब्ध हो

37. आधार नंबर, यदि उपलब्ध हो

38. वोटर आईडी नंबर, यदि उपलब्ध हो

39. पासपोर्ट नंबर, यदि भारतीय पासपोर्ट धारक हैं

40. ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports