,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रध्वज की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का किया आह्वान वर्ष 2027 को युवावर्ष के रूप में मनाया जाएगा

भारत बनेगा विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मकी तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से किया रवाना अखंड भारत के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर के लिए रवाना हुई यात्रा युवा बाइकर्स, वरिष्ठ नागरिक, स्कूली बच्चे, महिलाएं, व्यापारी तिरंगे के साथ…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रध्वज की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का किया आह्वान वर्ष 2027 को युवावर्ष के रूप में मनाया जाएगा

भारत बनेगा विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मकी तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से किया रवाना
अखंड भारत के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संत हिरदाराम नगर के लिए रवाना हुई यात्रा
युवा बाइकर्स, वरिष्ठ नागरिक, स्कूली बच्चे, महिलाएं, व्यापारी तिरंगे के साथ यात्रा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कोलार रोड पर उमड़ा तिरंगों का सैलाब
स्थानीयजन की सहभागिता, उत्साह और राष्ट्र भक्ति भाव से सराबोर हुई कोलार की तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्थानीयजन ने पुष्प वर्षा और वंदेमातरम् व भारत माता के जयकारों के साथ किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मकी तिरंगा यात्रा को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रध्वज की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का किया आह्वान
वर्ष 2027 को युवावर्ष के रूप में मनाया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने यात्रा को किया संबोधित

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश उत्साह और उमंग से सराबोर है। दुनिया भारत को सामर्थ्यशाली और शक्तिशाली देश के रूप में देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नभ, जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और सबसे युवा देश है। आजादी के अमृतकाल तक भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्मसंस्था द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्रा में युवाओं और स्थानीयजन की उपस्थिति देखकर मन उत्साह और उमंग से भर गया। युवाओं के जोश के बलबूते यह तिरंगा यात्रा देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में शामिल हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा में शामिल युवाओं और सभी प्रतिभागियों से राष्ट्रध्वज की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए राष्ट्रध्वज से संबंधित नियमों और निर्धारित मर्यादा का पालन करने का आहवान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्मसंस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को मदर टेरेसा स्कूल से झंडी दिखाई और खुली जीप पर सवार होकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा आरंभ होने से पहले मदर टेरेसा स्कूल पर यात्रा को संबोधित भी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रियों के साथ ली सेल्फी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को देश की एकता, अखंता और संप्रभुता के प्रति समर्पित भाव रखने के लिए प्रेरित किया। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गरीब, किसान, युवा और नारी सहित सभी वर्गों की चिंता करते हुए आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भौगोलिक रूप से देश का दूसरा बड़ा और युवा शक्ति के संदर्भ में देश का अग्रणी राज्य है। वर्ष 2025 को प्रदेश में औद्योगिक निवेश वर्ष के रूप में मनाया गया। वर्तमान में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों की बेहतरी के लिए कार्य जारी है। प्रदेश में वर्ष 2027 को युवावर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा सहित कर्मसंस्था के सभी आयोजकों को विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के सहभागियों के साथ सेल्फी ली, स्कूली बच्चों का अभिवादन स्वीकार कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा और कोलार रोड तिरंगामय हो गया।

नशे से दूरी है जरूरी का पालन करें युवा

पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम तिरंगे और वंदे मातरम् का विस्तार करते हुए अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय ध्वज, लोकतांत्रिक भावना और संविधान में दिए गए मूल्यों के प्रति समर्पित भाव रखने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नशे से दूरी है जरूरी अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

देश भक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान रहा संपूर्ण वातावरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में अखंड भारत के संकल्प के साथ "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत निकाली गई इस विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स तिरंगे के साथ शामिल हुए। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर स्थानीयजन ने उत्साहपूर्वक पुष्प वर्षा कर, वंदेमातरम् और भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा लहराकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। यात्रा मार्ग पर स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। स्कूली बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में उत्साह और उमंग का प्रकटीकरण कर रहे थे। संपूर्ण वातावरण देश भक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान रहा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed