इंटिमेट एरिया शेव करने से पहले जान लें ये बातें, डॉक्टर ने बताया सुरक्षित तरीका

इंटीमेट एरिया काफी सेंसेटिव होता है, ऐसे में वहां शेव करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। डॉक्टर ने सही तरीका बताया है। प्यूबिक हेयर शेव करना सबकी पर्सनल चॉइस होती है। कुछ महिलाएं इसे साफ-सुथरा महसूस करने के लिए करती हैं, तो कुछ बालों को वैसे ही रखना पसंद करती हैं। दोनों ही नॉर्मल…

इंटिमेट एरिया शेव करने से पहले जान लें ये बातें, डॉक्टर ने बताया सुरक्षित तरीका

इंटीमेट एरिया काफी सेंसेटिव होता है, ऐसे में वहां शेव करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। डॉक्टर ने सही तरीका बताया है।

प्यूबिक हेयर शेव करना सबकी पर्सनल चॉइस होती है। कुछ महिलाएं इसे साफ-सुथरा महसूस करने के लिए करती हैं, तो कुछ बालों को वैसे ही रखना पसंद करती हैं। दोनों ही नॉर्मल हैं। अगर आप शेविंग करना पसंद करती हैं, तो सही तरीका जानना काफी जरूरी है।

इंटिमेट एरिया की त्वचा शरीर के दूसरे हिस्सों की तुलना में ज्यादा सेंसेटिव होती है। इसलिए जल्दबाजी में शेव करने, पुराने रेजर का इस्तेमाल करने या त्वचा पर ज्यादा दबाव डालने से परेशानी हो सकती है। डॉक्टर वैदेही मराठे के अनुसार, सही तैयारी और कुछ छोटी सावधानियां अपनाकर शेविंग के बाद होने वाली कई कॉमन प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं।

1. साफ और तेज रेजर का इस्तेमाल करें
सबसे पहले यह देखें कि रेजर साफ और अच्छी हालत में हो। बहुत पुराना रेजर बालों को ठीक से काटने के बजाय त्वचा पर ज्यादा फ्रिक्शन पैदा कर सकता है। रेजर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बिल्कुल शेयर ना करें। इसे साफ जगह पर रखें और जरूरत के अनुसार समय-समय पर बदलते रहें।

2. शेविंग से पहले त्वचा को तैयार करें
ड्राई स्किन पर सीधे रेजर चलाने से जलन और छोटे कट लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शेविंग से पहले कुछ देर गुनगुने पानी से उस हिस्से को नरम होने दें। अगर बाल ज्यादा लंबे हैं, तो पहले साफ कैंची से उन्हें थोड़ा छोटा कर लें। इससे रेजर चलाना आसान हो जाएगा और रेजर में बाल फंसने के चांसेस भी कम होंगे।

3. शेविंग जेल का इस्तेमाल करें
शेविंग से पहले हल्का शेविंग जेल लगाएं जो त्वचा के लिए सुरक्षित और नरम हो। इससे रेजर त्वचा पर आसानी से चलेगा और फ्रिक्शन भी कम होगा। बहुत तेज खुशबू वाले या स्किन को इरिटेट करने वाले प्रोडक्ट्स से बचना बेहतर है।

4. बालों की दिशा में शेव करें
रेजर चलाते समय बाल जिस दिशा में बढ़ रहे हैं, उसी दिशा में शेव करना बेहतर रहता है। बहुत नजदीक से बाल हटाने के लिए बार-बार उसी जगह रेजर चलाने से त्वचा में जलन और बालों के अंदर की ओर बढ़ने की परेशानी हो सकती है। इसलिए एक ही जगह पर बार-बार रेजर चलाने से बचें।

5. रेजर पर ज्यादा दबाव ना डालें
प्यूबिक एरिया की त्वचा सेंसेसटिव होती है। इसलिए रेजर को बहुत जोर से दबाकर चलाने की जरूरत नहीं है। हल्के हाथ से और धीरे-धीरे शेव करें। अगर किसी जगह त्वचा खिंच रही हो या रेजर आसानी से नहीं चल रहा हो, तो वहां दोबारा शेव करने से पहले थोड़ा जेल लगाएं।

6. शेविंग के बाद त्वचा को दें आराम
शेविंग के बाद उस हिस्से को साफ पानी से धोकर धीरे से सुखाएं। त्वचा को रगड़कर पोंछने से जलन बढ़ सकती है। इसके बाद जरूरत हो तो लाइट मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं।

नोट: शेविंग के बाद हल्की रेडनेस कुछ समय के लिए हो सकती है, लेकिन अगर परेशानी बढ़ रही है तो इसे इग्नोर ना करें। खासकर अगर लगातार खुजली, जलन, सूजन, दर्द, रेजर बंप्स, इनग्रोन हेयर या इंफेक्शन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। अगर त्वचा पर कट लग जाए तो उसे साफ रखें और ठीक होने तक उस जगह पर दोबारा शेविंग ना करें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports