,

MP में सड़क नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार! भोपाल बायपास 6-लेन होगा, भोपाल-विदिशा मार्ग फोरलेन में बदलेगा

भोपाल   मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल मध्य प्रदेश के भोपाल में सड़कों का जाल बिछेगा। भोपाल बायपास 6-लेन में तब्दील होगा। 1757.55 करोड़ से भोपाल से विदिशा के बीच मौजूदा 2-लेन रोड भी फोरलेन में बदलेगा। सुबह से रात 11 बजे तक राजधानी को वाहनों के भारी दबाव से मुक्त रखने वाला भोपाल बायपास शहर के…

MP में सड़क नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार! भोपाल बायपास 6-लेन होगा, भोपाल-विदिशा मार्ग फोरलेन में बदलेगा

भोपाल 

 मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल मध्य प्रदेश के भोपाल में सड़कों का जाल बिछेगा। भोपाल बायपास 6-लेन में तब्दील होगा। 1757.55 करोड़ से भोपाल से विदिशा के बीच मौजूदा 2-लेन रोड भी फोरलेन में बदलेगा। सुबह से रात 11 बजे तक राजधानी को वाहनों के भारी दबाव से मुक्त रखने वाला भोपाल बायपास शहर के लिए बड़े सेतु की तरह है। ये इंदौर, रायसेन, विदिशा और नर्मदापुरम को जोड़ने वाला एकमात्र अहम बायपास है। इस पर टोल टैक्स की वसूली अगले 5 साल के लिए बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने इसकी मंजूरी दी। कैबिनेट ने सोयाबीन खेती को बढ़ावा देने सीहोर के इच्छावर में नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनएसआरआइ) खोलने को भी मंजूरी दी है। इसके लिए सरकार 20 हेक्टेयर जमीन नि:शुल्क देगी। ये संस्थान सोयाबीन की रोग मुक्त खेती को बढ़ावा देगा। अधिक पैदावार के लिए नई किस्में तैयार करने में मदद देगा। इससे प्रदेश में खाद्य तेलों की उपलब्धता आसान बनी रहेगी और उद्योगों को नई गति मिलेगी।

सिक्स लेन कब होगा पता नहीं, पर टोल वसूली 2031 तक
खास ये है कि, फोरलेन वाला भोपाल बायपास सिक्स लेन में कब तक बदला जाएगा, ये अभी साफ नहीं है। लेकिन, यहां टोल वसूली 2031 तक जारी रखी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया गया है। यानी, सिक्स लेन में तब्दील होने से पहले ही इस पर टोल वसूली चलती रहेगी।

50 लाख किसानों को फायदा
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च केंद्र का एक उपक्रम है। एनएसआरआइ इसी का केंद्र है। यह सीहोर की इचछावर तहसील के ग्राम भाऊखेड़ी में खुलेगा। यह संस्थान सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से मप्र समेत सभी राज्यों के करीब 50 लाख सोयाबीन किसानों के हितों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम कर रहा है।

इन प्रस्तावों का भी अनुमोदन व मंजूरी
-देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की जांच को बनी एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के प्रस्ताव का अनुमोदन।

-मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के 63वें, 64वें और 68वें वार्षिक प्रतिवेदन व जिन प्रकरणों में आयोग की सलाह स्वीकार नहीं की गई, उनके संबंध में ज्ञापन के साथ विधान सभा के पटल पर रखे जाने को अनुमोदन दिया गया।

48 हजार करोड़ के ये काम भी मंजूर

-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में पहले से जारी काम चलते रहेंगे। इन पर 28,083.47 करोड़ खर्च होंगे।
-आयुष्मान भारत योजना के चल रहे काम पर 5 साल में 12,123.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
-जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों पर 5 साल में 795.59 करोड़ रुपए।
-1757.55 करोड़ से भोपालविदिशा मार्ग को 4-लेन में बदला जाएगा। इस पर 3 बायपास बनेंगे।
-वन क्षेत्रों से बांस काटने और डिपो में जमा करने वाली संयुक्त वन समितियों को लाभ के 918 करोड़ रुपए बांटेंगे।
-रानी दुर्गावती राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपए और रानी अवंती बाई राज्यस्तरीय वीरता पुरस्कार में 1 लाख की जगह 2 लाख रुपए मिलेंगे।
-स्वास्थ्य संस्थाओं की सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था के लिए 1,159 करोड़ 58 लाख रुपए खर्च होंगे।
-जिला स्तरीय अमला योजना के लिए 6541 84 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
-खनिज साधन विभाग की परिसंपत्तियों का 2.५० करोड़ रुपए से संधारण होगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports