,

यूपी में बारिश का कहर, जलभराव से जनजीवन बेहाल; गंगा का बढ़ा जलस्तर

लखनऊ यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। साथ ही मौसम विभाग ने आज के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी, पश्चिम संभागों में चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई…

यूपी में बारिश का कहर, जलभराव से जनजीवन बेहाल; गंगा का बढ़ा जलस्तर

लखनऊ
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। साथ ही मौसम विभाग ने आज के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी, पश्चिम संभागों में चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। लखनऊ सहित 28 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी भारी बारिश से हुए नुकसान पर संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रभावितों को 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए।

यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण भीषण जलभराव हो गया है। लोग परेशान हैं। कहीं रोड पर पानी भरा है तो कहीं घरों में गंदा पानी घुस रहा है। बारिश के चलते नाले-नालियां पूरी तरह चोक हैं। इसके अलावा कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो रहे हैं। सीएम योगी ने बारिश के कारण हो रहे नुकसान का संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने प्रभावितों को 24 घंटे में मुआवजा देने का आदेश दिए। सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि भारी बारिश के समय घरों से न निकलें।

गंगा का बढ़ रहा जलस्तर
गंगा के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ के हालातों के बीच गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से लोग परेशान हैं। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की फसलें बर्बाद हुई हैं। छात्रों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट है।

बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने से अगले कुछ दिनों में राजधानी में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। उमस अभी बनी रहेगी।

बारिश ने गिराया पारा, उमस ने किया बेहाल
यूपी के कई इलाकों मे शनिवार सुबह से ही मानसून मेहरबान रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच रुक-रुककर बारिश होती रही। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 48.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से उमस ने लोगों को परेशान किया। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 फीसदी और शाम 5:30 बजे 85 फीसदी दर्ज की गई। बारिश थमते ही उमस बढ़ गई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports