,

Gwalior News: नशे में कार चला रहे ड्राइवर ने 8 लोगों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

ग्वालियर. शनिवार रात को ग्वालियर शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कार रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही थी, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया। पिछले डेढ़ साल पहले भी बेकाबू…

Gwalior News: नशे में कार चला रहे ड्राइवर ने 8 लोगों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

ग्वालियर.

शनिवार रात को ग्वालियर शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कार रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही थी, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया।

पिछले डेढ़ साल पहले भी बेकाबू कार ने राहगीरों को टक्कर मारी थी। भगवान का शुक्र था उस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। बेकाकू कार की टक्कर से कई लोग फुटबॉल की तरह उछल जरूर गए थे।

शराब के नशे में था ड्राइवर
ड्राइवर शराब के नशे में था, जिससे वह वाहन पर से नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना रात 10 से 11 बजे के बीच हुई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports