,

दो सप्ताह तक निःशुल्क प्रवेश, बाद में बच्चों के लिए ₹25 और वयस्कों के लिए ₹50 टिकट

लखनऊ  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ को नौसेना के गौरवशाली इतिहास और अदम्य शौर्य की अनूठी सौगात मिलने जा रही है। सीजी सिटी में अर्बन वेटलैंड के पास तैयार नौसेना शौर्य संग्रहालय 15 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकसित हो…

दो सप्ताह तक निःशुल्क प्रवेश, बाद में बच्चों के लिए ₹25 और वयस्कों के लिए ₹50 टिकट

लखनऊ
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ को नौसेना के गौरवशाली इतिहास और अदम्य शौर्य की अनूठी सौगात मिलने जा रही है। सीजी सिटी में अर्बन वेटलैंड के पास तैयार नौसेना शौर्य संग्रहालय 15 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकसित हो रहे आधुनिक पर्यटन और जनसुविधा केंद्रों की श्रृंखला में यह संग्रहालय एक महत्वपूर्ण आकर्षण के रूप में जुड़ गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण संग्रहालय का संचालन और अनुरक्षण करेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसे नागरिकों के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं। शुरुआती दो सप्ताह तक सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसके बाद बच्चों के लिए 25 रुपये और वयस्कों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। संग्रहालय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मई 2026 को संग्रहालय का लोकार्पण किया था। अब इसे आम जनता के लिए समर्पित किया जा रहा है। 15 अगस्त को 3 यूपी नेवल यूनिट द्वारा यहां ध्वजारोहण किया जाएगा।

नौसेना की ताकत से रूबरू होंगे दर्शक
संग्रहालय में भारतीय नौसेना के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है। यहां स्थापित टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस गोमती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और कैपस्टन ड्रम भी देखने को मिलेगा। सीईटी 53 एम पनडुब्बी अवरोधक, एके-726 मीडियम रेंज तोप, आईएनएस गोमती का मुख्य मस्तूल एवं अग्र मस्तूल, पी-21 पोत अवरोधक मिसाइल, मिसाइल कंटेनर, ट्रिपल टारपीडो लांचर और एके-230 तोप प्रणाली जैसे वास्तविक नौसैनिक उपकरण संग्रहालय की भव्यता बढ़ाते हैं।

युवाओं के लिए बनेगा प्रेरणा का केंद्र
ओपन एयर म्यूजियम में नौसेना के वास्तविक उपकरणों को करीब से देखने का अवसर मिलने से बच्चों और युवाओं में देश की रक्षा व्यवस्था, सैन्य तकनीक और राष्ट्रसेवा के प्रति रुचि बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा पर्यटन, संस्कृति और राष्ट्र गौरव से जुड़े स्थलों को विकसित करने की दिशा में यह संग्रहालय राजधानी के लिए एक नई पहचान बनेगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नौसेना शौर्य संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। यह गौरवशाली परिसर लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लोगों को भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली विरासत से परिचित कराएगा। संग्रहालय में लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही रेस्टोरेंट/कैफेटेरिया भी संचालित किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports