,

11 दिन से सफाई ठप, फतेहाबाद समेत पांच शहरों में बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

 फतेहाबाद हरियाणा के फतेहाबाद समेत पांच शहरों में बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। लोगों को मास्क लगाने की एडवाइजरी जारी की है। यह हालात 11 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने की वजह से बने हैं। फतेहाबाद, जाखल, भूना, टोहाना और रतिया में…

11 दिन से सफाई ठप, फतेहाबाद समेत पांच शहरों में बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

 फतेहाबाद
हरियाणा के फतेहाबाद समेत पांच शहरों में बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। लोगों को मास्क लगाने की एडवाइजरी जारी की है।

यह हालात 11 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने की वजह से बने हैं। फतेहाबाद, जाखल, भूना, टोहाना और रतिया में करीब 1210 टन कचरा सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों के बाहर जमा हो गया है।

कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। लोगों को आशंका है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो डेंगू, मलेरिया, डायरिया और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

शहरवासी बोले-टैक्स दे रहे, हमारी क्या गलती
फतेहाबाद शहर में रहने वाले संजय, राजेश, मनोज और सुरेश का कहना है कि घरों से निकलने वाला कचरा रखने की जगह नहीं बची है। मजबूरी में लोग डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा डाल रहे हैं। प्रशासन को सफाई व्यवस्था बहाल करने के साथ कूड़े के ढेरों का तुरंत उठान करवाना चाहिए।

उनका कहना है कि जब लोग टैक्स व कूड़ा उठाने का चार्ज दे रहे है तो व्यवस्था बनानी चाहिए, लेकिन नगरपरिषद व नगरपालिका इसमें फेल हुए है।  सफाई यूनियन ने हड़ताल को अब 18 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।वहीं, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ विष्णु मित्तल का कहना है कि कचरा इतना फैल गया है कि बीमारियां फैलने का खतरा है, ऐसे में लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports