,

प्लॉट पर कब्जे के विवाद में ASI की फायरिंग, राजगढ़ में एक युवक की मौत; आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

राजगढ़ तलेन थाना के इकलेरा कस्बे में एक प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद में शाजापुर जिले में पदस्थ एक एएसआई ने गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाजापुर जिले के शुजालपुर अस्पताल…

प्लॉट पर कब्जे के विवाद में ASI की फायरिंग, राजगढ़ में एक युवक की मौत; आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

राजगढ़

तलेन थाना के इकलेरा कस्बे में एक प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद में शाजापुर जिले में पदस्थ एक एएसआई ने गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाजापुर जिले के शुजालपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई द्वारा युवक को गोली मारने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है।

तलेन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इकलेरा निवासी एएसआई दिलीप प्रजापति मिलिट्री से रिटायर्ड हैं। वह वर्तमान में शाजापुर जिले में सीसीटीएनएस काम देख रहे हैं। उनका इकलेरा में एक प्लॉट है, जिसका उनके द्वारा मकान निर्माण का काम चालू कर रखा है। वह मकान के काम के लिए इकलेरा आए हुए थे।

प्लॉट पर कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद

वहीं पर समीप में गुलाबबाई का प्लॉट था जिसको मुकेश पिता स्वर्गीय प्रेमनारायण द्वारा खरीद लिया था। मुकेश और उनके परिवार के लोगों का आरोप है कि एएसआई दिलीप प्रजापति द्वारा खुद के प्लाट में निर्माण के साथ ही हमारे प्लॉट पर भी कब्जा किया जा रहा है। इसी बात को लेकर मुकेश और उनके परिजन रविवार को प्लाट पर पहुंचे थे।

घायलों का चल रहा उपचार

कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। उस दौरान एएसआई के पास 12 बोर बंदूक थी। विवाद बढ़ा तो एएसआई ने बंदूक से गोली मार दी। इस घटना में दीपक पिता कनीराम 45 वर्ष के सीने में गोली लगी। इसके अलावा सतीश जाटव रतनलाल जाटव 30 वर्ष के सीने में बांई ओर गोली लगी,जबकि मुकेश पिता प्रेमनारायण जाटव 25 वर्ष की जांघ में पीछे की साइड से दांई ओर गोली लगी है।

तीनों घायलों को आनन-फानन में शाजापुर जिले के शुजालपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां दीपक पिता कनीराम की मौत हो गई। जबकि सतीश और मुकेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचाररत हैं।

गोली मारने के बाद फरार आरोपित

घटना की जानकारी लगने के बाद तलेन पुलिस ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। जांच अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि घटना के बाद हम स्टाफ सहित आरोपित को पकड़ने के लिए निकले तो वह उसके भाई के साथ बाइक पर सवार होकर भाग रहा था। हमारी गाड़ी को देखकर उसने अपनी बंदूक को फिर से लोड किया। तब ही हमने गाड़ी लगाकर दिलीप और उसके भाई सुरेश प्रजापति को पकड़ लिया।

मिलिट्री से रिटायर्ड होने के बाद पुलिस में भर्ती

तलेन पुलिस के मुताबिक, दिलीप प्रजापति पहले मिलिट्री में पदस्थ थे। वह कुछ समय पहले वहां से रिटायर्ड हो गए थे। इसके बाद शाजापुर जिले में एमपी पुलिस में उनकी नौकरी लग गई थी। वह शाजापुर जिले में बतौर एएसआई के पदस्थ हैं और वहां पर उन्हें सीसीटीएनएस के कार्य में लगा रखा है। वह मकान का काम कराने के लिए अवकाश लेकर आए हुए थे।

दिलीप प्रजापति का जहां प्लॉट है वहीं पर मुकेश जाटव ने अपने परिवार की ही गुलाबबाई से प्लाट क्रय किया था। मुकेश जाटव पक्ष का कहना है कि दिलीप प्रजापति द्वारा उनके प्लॉट पर कब्जा किया जा रहा था। खुद के प्लाट के साथ हमारी जगह भी दबा रहा था। इसीलिए वहां कहासुनी हुई और दिलीप ने गोली चला दी, जिससे एक की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। हमने दोनों भाइयों को पकड़ लिया है। – शिवराज सिंह, जांच अधिकारी तलेन

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports