,

अर्चना गुप्ता ने बदली भाजपा की संगठनात्मक टीम, 27 जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

चंडीगढ़ हरियाणा भाजपा की नई टीम खड़ी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी जिलों में नये जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। वैसे तो राज्य में 23 जिले हैं, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के 27 जिले हैं। इन जिला प्रभारियों को तुरंत आवंटित जिलों में काम संभालने के निर्देश दिए…

अर्चना गुप्ता ने बदली भाजपा की संगठनात्मक टीम, 27 जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

चंडीगढ़
हरियाणा भाजपा की नई टीम खड़ी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी जिलों में नये जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

वैसे तो राज्य में 23 जिले हैं, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के 27 जिले हैं। इन जिला प्रभारियों को तुरंत आवंटित जिलों में काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जिला प्रभारियों के कामकाज संभालने के कुछ समय बाद पार्टी जिलाध्यक्षों को भी बदलने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नई राज्य कमेटी बनाते हुए समस्त पदाधिकारियों को बदल दिया है। अब हर जिले में नये प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। ऐसे में अगला पड़ाव अब जिला प्रधानों को बदलने का रहेगा। कुरुक्षेत्र में रमेश सैनी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें तजिंद्र सिंह गोल्डी के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंटरनेट मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल
गोल्डी को जून 2026 में पद से हटाकर रमेश सैनी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया था। गोल्डी को हटाए जाने से कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर उनकी दो ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें सरकारी नौकरी लगवाने/नौकरी नियमित करवाने के नाम पर पैसों के लेन-देन की बातचीत का दावा किया गया था।

भाजपा ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों में प्रभारी नियुक्त किया है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इन्हें मिली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार पंचकूला जिले में रवि बतान, अंबाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोनीपत में राजबाला एडवोकेट, गोहाना में मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविंद कोहली, डबवाली में रविंद्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेंद्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेंद्र पुनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भिवानी जिले में अरविंद यादव, दादरी में शैलेंद्र पांडेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेंद्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में संदीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेंद्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चार महिलाओं को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, मीना चौहान को गोहाना, प्रतिभा सुमन को हांसी तथा लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed