,

मैथिली शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, टीआरई-4 में जोड़ी जाएंगी रिक्तियां

 दरभंगा  Maithili Teacher Vacancy Bihar : मैथिली भाषा में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 में मैथिली शिक्षकों के रिक्त पद शामिल किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आवश्यक रिक्तियों का आकलन और रोस्टर कार्य पूरा कर संशोधित अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)…

मैथिली शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, टीआरई-4 में जोड़ी जाएंगी रिक्तियां

 दरभंगा
 Maithili Teacher Vacancy Bihar : मैथिली भाषा में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 में मैथिली शिक्षकों के रिक्त पद शामिल किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आवश्यक रिक्तियों का आकलन और रोस्टर कार्य पूरा कर संशोधित अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजने का निर्देश दिया है

मैथिली की रिक्तियों का होगा आकलन
सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि पांच अगस्त को उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर टीआरई में मैथिली भाषा के शिक्षकों के पद निर्धारित करने का आग्रह किया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने सरकार की ओर से उठाए गए कदम की जानकारी दी।

बीपीएससी को भेजी जाएगी संशोधित अधियाचना
शिक्षा मंत्री के निर्देश के अनुसार मैथिली समेत अन्य भाषाओं में आवश्यक रिक्तियों का आकलन किया जाएगा। रोस्टर का काम पूरा कर संबंधित पदों की अधियाचना जल्द बीपीएससी को भेजी जाएगी। इन रिक्तियों को आगामी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया यानी टीआरई-4 में शामिल कर विज्ञापन प्रकाशित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

16 अगस्त की बैठक में हुई पुष्टि
मैथिली शिक्षकों की रिक्तियों को टीआरई-4 में शामिल करने के निर्णय की पुष्टि 16 अगस्त को शिक्षा विभाग की बैठक में भी कर दी गई। इससे मैथिली विषय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है।

32,388 पदों की अधियाचना पहले ही
टीआरई-4 के लिए 32,388 शिक्षक पदों की अधियाचना पहले ही बीपीएससी को भेजी जा चुकी है। अब छूटे हुए अन्य विषयों की रिक्तियों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके बाद संशोधित अधियाचना आयोग को भेजी जाएगी।

रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद
सांसद डा. ठाकुर ने सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की पहल से मैथिली भाषा के माध्यम से हर कक्षा में शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हुआ है। इससे मैथिली भाषा के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports