फिटकरी के इन आसान उपायों से दूर होगी आर्थिक तंगी, घर में बनी रहेगी बरकत

 जीवन में कई बार मेहनत के बावजूद धन की कमी बनी रहती है, काम में रुकावटें आती हैं, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र में धन को आकर्षित करने और दरिद्रता को दूर करने के लिए कई सरल उपाय बताए गए हैं. इन्हीं में से एक बेहद शक्तिशाली और सस्ता उपाय है…

फिटकरी के इन आसान उपायों से दूर होगी आर्थिक तंगी, घर में बनी रहेगी बरकत

 जीवन में कई बार मेहनत के बावजूद धन की कमी बनी रहती है, काम में रुकावटें आती हैं, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र में धन को आकर्षित करने और दरिद्रता को दूर करने के लिए कई सरल उपाय बताए गए हैं. इन्हीं में से एक बेहद शक्तिशाली और सस्ता उपाय है फिटकरी (Alum). फिटकरी न केवल नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है, बल्कि यह आर्थिक लाभ के मार्ग खोलकर घर में बरकत भी लाती है l  

बिजनेस और दुकान में धन वर्षा के लिए
अगर आप व्यापारी हैं. आपकी दुकान में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है या व्यापार में मंदी छाई हुई है, तो फिटकरी का यह टोटका जरूर आजमाएं. एक काले रंग के सूती कपड़े में फिटकरी का एक टुकड़ा बांधकर इसे अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटका दें. वास्तु के अनुसार, यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को बाहर रख कर ग्राहकों को आकर्षित करता है, जिससे व्यापारिक मुनाफे में वृद्धि होती है l

घर में बरकत और आर्थिक तरक्की के लिए
घर के गल्ले या तिजोरी में पैसा न टिकने की समस्या आम है. इससे बचने के लिए, एक छोटे से लाल कपड़े में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें. माना जाता है कि ऐसा करने से धन के अनावश्यक खर्च रुकते हैं.  बरकत बनी रहती है l

पोछे के पानी से करें नेगेटिविटी दूर
घर में अक्सर कलह और आर्थिक बाधाओं का बड़ा कारण वहां व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा होती है. नियमित रूप से घर में पोछा लगाते समय पानी में एक चम्मच फिटकरी का पाउडर और थोड़ा सा समुद्री नमक मिला लें. यह मिश्रण घर के सूक्ष्म वास्तु दोषों को मिटाता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. जब घर का वातावरण शुद्ध होता है, तो आर्थिक विकास के अवसर अपने आप बढ़ने लगते हैं l

कर्ज और दरिद्रता का नाश
यदि आप लंबे समय से कर्ज से परेशान हैं या घर की आर्थिक स्थिति डांवाडोल है, तो यह उपाय बहुत असरदार है. एक कांच के कटोरे में फिटकरी के कुछ बड़े टुकड़े रखें. उसे घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में किसी सुरक्षित स्थान पर रखें. इसे हर 15 दिन में बदलते रहें. यह घर की दरिद्रता को सोखने में मदद करता है. धन के नए स्रोत बनाने में सहायक माना जाता है l

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports