22 अगस्त को मौसम का कहर! यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा

नई दिल्ली देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 22 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर…

22 अगस्त को मौसम का कहर! यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा

नई दिल्ली
देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 22 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही किसानों के फसलों के नुकसान की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है। मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, घने जंगल वाले इलाकों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है, इसलिए घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। साथ में छाते भी जरूर ले लीजिए ताकि बारिश से खुद को सुरक्षित कर सकें। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरणके रूप में मौजूद है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाके में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों का बताते हैं कि आज यानी 22 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं..

देश के 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 22 अगस्त को देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(22 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 22 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, दिल्ली में कल यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी(22 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): गाजियाबाद, मोरादाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, बिजनौर, आगरा, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, गोरखपुर, प्रयागराज, बदायूं, इटावा, आजमगढ़, रायबरेली, जालौन, ललितपुर, महोबा और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार (22 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, भोजपुर, बक्सर, पटना, गया, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(22-23 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): रांची, पलामू, गोड्डा, हजारीबाग, सिमडेगा, दुमका, गुमला, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चतरा और देवघर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में आज 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड ( 22 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (22-23 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, किन्नौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज  मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (22 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): अनंतनाग, किश्तवाड़, पुंछ, कुपवाड़ा, मिरपुर, जम्मू, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, बांदीपोरा और बारामूला में में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(22 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): मालदा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और अलीपुर द्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (22-23 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान मेंआज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (22 अगस्त-भारी बारिश की संभावना): श्रीगंगा नगर, झुंझुनू, करौली, जयपुर, उदयपुर, चुरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, झालावाड़ और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (22 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बालाघाट, सिवनी, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, बेतुल, मांडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा, सागर और इंदौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports