,

राष्ट्रीय ITF ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में 2 रजत समेत खिलाड़ियों ने जीते 4 पदक

भोपाल पुणे, महाराष्ट्र में 12 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित अंडर-23 एवं सीनियर राष्ट्रीय ITF ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के साथ ही कई उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। दुर्विशा और सरगम ने जीते रजत…

राष्ट्रीय ITF ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में 2 रजत समेत खिलाड़ियों ने जीते 4 पदक

भोपाल

पुणे, महाराष्ट्र में 12 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित अंडर-23 एवं सीनियर राष्ट्रीय ITF ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतने के साथ ही कई उत्कृष्ट स्थान हासिल किए।

दुर्विशा और सरगम ने जीते रजत पदक

अंडर-23 महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की दुर्विशा पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं ओपन एज महिला वर्ग में सरगम बाथरे ने दूसरा स्थान हासिल कर मध्यप्रदेश को एक और रजत पदक दिलाया।

सीनियर महिला वर्ग में आध्या सिंह ने कड़े मुकाबले में चौथा स्थान प्राप्त किया और पदक से मामूली अंतर से चूक गईं।

पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर उतरे खिलाड़ियों ने भी छोड़ी छाप

मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग में भी प्रभावी प्रदर्शन किया। अमन प्रजापति ने छठा और जतेन अहिरवार ने सातवां स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की यह पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी। पहली ही राष्ट्रीय स्पर्धा में उनका प्रदर्शन प्रदेश में उभरती ट्रायथलॉन प्रतिभाओं की मजबूत संभावनाओं को दर्शाता है।

जूनियर और सब-जूनियर स्पर्धा में भी पदक

पुणे में आयोजित जूनियर एवं सब-जूनियर ITF रैंकिंग चैंपियनशिप में भी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की। जूनियर वर्ग में कंक  धारिवाल ने स्वर्ण पदक, जबकि सब-जूनियर वर्ग में अश्मी कटारिया ने कांस्य पदक जीता।

संचालक  अंशुमान यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के खिलाड़ी आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के संचालक  अंशुमान यादव से मिले। संचालक  यादव ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश में ट्रायथलॉन को मिल रहा प्रोत्साहन

पुणे में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश में ट्रायथलॉन खेल के निरंतर विस्तार और उभरती खेल प्रतिभाओं की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों द्वारा हासिल किए गए पदक और उत्कृष्ट स्थान उनकी मेहनत, अनुशासन एवं प्रशिक्षण का परिणाम हैं। मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports