,

चंडीगढ़ में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

चंडीगढ़. सिटी ब्यूटीफुल में पिछले एक हफ्ते से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात से बादलों की आवाजाही रही। इसके बाद शनिवार सुबह उमस का अहसास हुआ। साढ़े 10 बजे मौसम ने करवट ली और वर्षा ने उमस से राहत दिलाई। इस दौरान दफ्तरों और दुकानों पर जाने वाले लोगों को कुछ…

चंडीगढ़ में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

चंडीगढ़.

सिटी ब्यूटीफुल में पिछले एक हफ्ते से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात से बादलों की आवाजाही रही। इसके बाद शनिवार सुबह उमस का अहसास हुआ।

साढ़े 10 बजे मौसम ने करवट ली और वर्षा ने उमस से राहत दिलाई। इस दौरान दफ्तरों और दुकानों पर जाने वाले लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। ट्रैफिक लाइट्स पर जाम की स्थिति रही। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शाम के समय भी बारिश की संभावना जताई है।

इससे पहले 18 अगस्त को शहर में मूसलाधार वर्षा हुई थी, जोकि इस मानसून सीजन की सर्वाधिक थी। एक दिन में 72 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। इस दौरान सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया था। जलभराव के कारण दो पहिया और गाड़ियां खराब हो गई थी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports