25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार समेत कई जगह वज्रपात और तूफान का खतरा

नई दिल्ली देश में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 23 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर…

25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार समेत कई जगह वज्रपात और तूफान का खतरा

नई दिल्ली
देश में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 23 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े पेड़ जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही इस भारी बाारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। वहीं, मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। घने जंगल वाले इलाकों में यात्रा करने से बचें नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं।

वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, घर के बाहर निकल रहे हैं तो अपने साथ छाता जरूर रख लीजिए नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। इस बीच पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश दक्षिणी ओडिशा के तटों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि आज यानी 23 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…

देश के 25 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 23 अगस्त को देश के 25 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(23 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 23 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी(23 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, रायबरेली, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, जालौन, ललितपुर और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (23 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।वहीं, पटना में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(23-24 अगस्त-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, गुमला, चतरा, देवघर, रांची, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, रांची में कल यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड ( 23 अगस्त- बारिश-आंधी की संभावना): पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (23-24 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (23 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): किश्तवाड़, पुंछ, अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, रियासी, मिरपुर, बारामूला और बांदीपोरा में में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(23 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (23-24 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (23 अगस्त-भारी बारिश का अलर्ट): जयपुर, झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर, बारां और श्रीगंगानगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, वहीं, जयपुर में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (23 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मांडला, खंडवा, बेतुल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। वहीं, भोपाल में आज यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports